Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दलित महिला के घर हमला, दो घायल:मामूली विवाद के बाद अवैध असलहों से मारपीट, FIR दर्ज

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में शुक्रवार रात एक दलित महिला के घर पर हमला किया गया। मामूली कहासुनी के बाद हुए इस हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावरों ने अवैध असलहों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। यह घटना मुस्तफाबाद निवासी दलित महिला पूजा पत्नी राजू के घर हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते गैर समुदाय के शाहनवाज पुत्र रौनक, चांद पुत्र नसीर, अशरफ पुत्र नसरत, अयूब पुत्र अशरफ और सूफियान पुत्र गफ्फार अपने चार अज्ञात साथियों के साथ पूजा के घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। पूजा की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली गुड़िया पत्नी रफीक बीच-बचाव के लिए आईं, तो हमलावरों ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पूजा और गुड़िया दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सफीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सफीपुर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी सुब्रत तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में आज और कल वाहनों का डायवर्जन:महाशिवरात्रि पर संभलकर निकलें, बसें और छोटे वाहन भी कई जगह प्रतिबंधित
    Next Article
    100 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल धूल फांक रहा:सपा सरकार में बना था 300 बेड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, 9 साल से मिल रही सिर्फ 'तारीख पर तारीख'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment