Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव पुलिस ने रमजान, होली पर बढ़ाई गश्त:3600 स्थानों पर होलिका दहन होगा, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में रमजान माह और आगामी होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर पूरे जनपद में विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट और पुलिस बल के साथ थाना गंगाघाट क्षेत्र के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं से संवाद किया। उन्होंने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या असामाजिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। जनपद में इस वर्ष लगभग 3600 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है। इतने बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजनों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की रणनीति बनाई गई है। प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर स्थानीय पुलिस की निगरानी रहेगी, और पीआरवी व मोबाइल टीमें लगातार गश्त करती रहेंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। रमजान के दौरान मस्जिदों और नमाज स्थलों के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक इबादत कर सकें। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्नाव पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल:पैर में लगी गोली, अवैध हथियार बरामद; अयोध्या पुलिस पर किया था हमला
    Next Article
    शाहजहांपुर में प्रधानाचार्य ने खोले गोपनीय प्रश्नपत्र:सीसीटीवी में कैद, केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment