Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में कांग्रेस सांसद समेत 200 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट:विधानसभा घेरने का ऐलान किया, अजय राय बोले- आज बैरिकेडिंग टूटेगी

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी कांग्रेस ने लखनऊ में आज विधानसभा घेरने का ऐलान किया है। इसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया समेत 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को उनके जिलों में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया है, जो लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और लौटा दिया। हालांकि, प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी पुलिस को चकमा देकर लखनऊ आ रहे हैं। हाउस अरेस्टिंग पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा- सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर आंदोलन को रोकना चाहती है, लेकिन जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि MGNREGA खत्म करने की योजना, महिलाओं, शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई होल्कर का अपमान, दाल मंडी जैसे बाजारों को बर्बाद करना…इन सभी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि 1 साल पहले विधानसभा घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। अजय राय ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें पीटा था। बेहोशी की हालत में हमारे कार्यकर्ता प्रभात को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज बांग्लादेश के पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान:13 देशों को न्योता भेजा था; भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल होंगे
    Next Article
    प्रेमजाल, अश्लील वीडियो से तंग नाबालिग ने की आत्महत्या:आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment