Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC ARO परीक्षा 2023... हिंदी टाइपिंग परीक्षा का कार्यक्रम जारी:16 से 19 फरवरी तक होगा टेस्ट, देखिए डिटेल्स

    21 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 के अंतर्गत सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए होने वाली हिंदी टाइपिंग परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित की जाएगी। ​परीक्षा का समय और स्थान ​टाइपिंग परीक्षा का आयोजन लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगी। ​फॉन्ट और एडमिट कार्ड की जानकारी ​आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस बार क्रुति देव (Kruti Dev 010) के साथ-साथ मंगल इनस्क्रिप्ट (Mangal Inscript) फॉन्ट का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 11 फरवरी, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। ​अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य निर्देश ​नकल करने पर आजीवन कारावास और 1 करोड़ का जुर्माना ​आयोग ने चेतावनी दी है कि यह परीक्षा 'उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024' के दायरे में आती है। यदि कोई भी अभ्यर्थी नकल करने, पेपर लीक करने या किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के षड़यंत्र में लिप्त पाया गया तो उसे एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की कड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है। परीक्षा कार्यक्रम
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट से गाजीपुर को गर्ल्स हॉस्टल की सौगात:डॉ. राकेश त्रिवेदी बोले- बजट से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
    Next Article
    बजट : महाकुंभ 2031 से पहले निर्मल होगी गंगा:यूपी बजट में 'नमामि गंगे' को 22,676 करोड़; 74 परियोजनाओं से रुकेगा नालों का गिरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment