Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट से गाजीपुर को गर्ल्स हॉस्टल की सौगात:डॉ. राकेश त्रिवेदी बोले- बजट से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    22 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर। भाजपा जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक मजबूत प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि 53.47 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को केंद्र में रखा गया है। यह बात उन्होंने बुधवार को छावनी लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई इस वार्ता में डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, स्टार्टअप तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इससे रोजगार सृजन और निवेश को नई गति मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि जिले को एक बेहतर गर्ल्स हॉस्टल की सौगात मिली है। कृषि क्षेत्र के लिए नई योजनाएं, किसानों को आधुनिक तकनीकी सहायता, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के ठोस प्रावधान किए गए हैं। शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल लर्निंग, कौशल विकास और अनुसंधान को प्रोत्साहन देने के लिए पर्याप्त बजट आवंटित किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। मध्यम वर्ग को कर राहत और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के कदम आमजन को सीधा लाभ पहुंचाएंगे। डॉ. त्रिवेदी ने आगे कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा में निवेश यह दर्शाता है कि सरकार विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बजट देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने के साथ हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सरिता अग्रवाल और जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में गोंड आदिवासी संघ का पैदल मार्च:अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग, 15 दिन का अल्टीमेटम
    Next Article
    UPPSC ARO परीक्षा 2023... हिंदी टाइपिंग परीक्षा का कार्यक्रम जारी:16 से 19 फरवरी तक होगा टेस्ट, देखिए डिटेल्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment