Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'उर्दू को घरों तक पहुंचाएं, बच्चों को भाषा से जोड़ें':सुल्तानपुर में अल्लामा इकबाल की जयंती मनाई

    1 day ago

    4

    0

    सुल्तानपुर में अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट ने सोमवार शाम 4 बजे अल्लामा इकबाल के जन्मदिवस और विश्व उर्दू दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की। वक्ताओं ने उर्दू भाषा के संरक्षण और उसे आगे बढ़ाने के कदमों पर बात की। मुख्य वक्ता डॉ. कोमलउद्दीन ने कहा कि उर्दू एक भाषा के साथ-साथ जीवंत तहजीब भी है। उन्होंने कहा कि उर्दू आज मुशायरों तक सिमट रही है। इसे घरों तक पहुंचाने और बच्चों को इससे जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने मदरसों और शिक्षा के जरिए इस तहजीब को आगे बढ़ाने की बात कही। ट्रस्ट के संस्थापक और एडवोकेट एमएच खान अल गौरी ने बताया कि ट्रस्ट ने सुल्तानपुर में अल्लामा इकबाल लाइब्रेरी बनाई है, जहां सैकड़ों किताबें हैं। उन्होंने कहा कि उर्दू के नाम पर सरकारी और अन्य लाभ लेने वाले लोग साहित्यिक कार्यक्रमों से दूर रहते हैं। उर्दू को बचाने के लिए समाज और शिक्षकों को आगे आना होगा। एमएच खान अल गौरी ने कहा कि आने वाले दिसंबर या फरवरी में उर्दू के प्रचार के लिए बड़े स्तर पर शेरी नशिस्तें और कार्यक्रम होंगे। वक्ताओं ने अभिभावकों से बच्चों को उर्दू से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह भाषा किसी एक मजहब की नहीं, बल्कि पूरे देश की साझा तहजीब का हिस्सा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और नई पीढ़ी को उर्दू भाषा व उसकी विरासत से परिचित कराना था। कार्यक्रम में एडवोकेट आफताब अहमद, अजीजुर्रहमान खान, रेहान अहमद, मोहर्रम अली, अजीम किदवई, मुशाहिद परवेज, मो. साजिद, मो. शाहिद, मो. शमीम खान, मो. आमिल, मो. सलमान, मो. जैद, मुशीर अहमद, इकबाल भारती, अरशद जमाल, एसीओ और पूर्व विधायक सफदर रजा खान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में कबाड़ की दुकान में लगी आग:आसपास की दुकानों और मकानों पर खतरा, दमकल की दो गाड़ी बुझाने में जुटीं
    Next Article
    शामली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गोवर्धन पूजा:किसानों ने घरों में गोबर से बनाई गोवर्धन महाराज की आकृति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment