Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US Flights Grounded: ट्रंप ने पुराने उपकरणों और बाइडन प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

    4 hours ago

    2

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन आरोपों पर नाराजगी जताई कि वह ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में निर्माण एवं मरम्मत के कामों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और इसी वजह से देशभर में विमानों का प्रस्थान रोके जाने की घटना पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। पिछले सप्ताह अमेरिका की पुरानी हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में राउटर से जुड़ी तकनीकी खराबी के कारण हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। ट्रंप ने इस घटना पर पहली बार सार्वजनिक रूप सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत की।यह बातचीत उस समय हुई, जब वह एशिया की यात्रा पर जाने के लिए ‘व्हाइट हाउस’ से रवाना हो रहे थे। ट्रंप ने विमान सेवाएं प्रभावित होने संबंधी घटना के लिए पुरानी प्रौद्योगिकी और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं, विशेष रूप से अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार ठहराया। ट्रंप ने शुक्रवार को देशभर में विमानों के प्रस्थान अस्थायी रूप से रोके जाने के बारे में कहा, ‘‘मैं इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले की जिम्मेदारी उनके परिवहन मंत्री शॉन डफी की है।राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘शुक्रवार को आपने जो देखा, वह बहुत पुराने उपकरणों की खराबी का नतीजा था। ऐसा लगा मानो उन उपकरणों को दिल का दौरा पड़ गया हो। अच्छी बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित रहे।कोई घायल नहीं हुआ और कोई विमान दुर्घटना नहीं हुई।’’ ट्रंप ने अपनी सरकार द्वारा हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली को आधुनिक बनाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 40 वर्ष में इस दिशा में जरूरी काम नहीं करने वालों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। शुक्रवार को हवाई सेवाओं में आई भारी गड़बड़ी पर ट्रंप ने शुरुआत में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पूर्व राष्ट्रपति बाइडन की आलोचना की और इस प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए अमेरिकी संसद से अतिरिक्त धन उपलब्ध कराने की मांग की।इस घटना के लिए ट्रंप द्वारा पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराने और डेमोक्रेटिक सांसदों की ओर से मौजूदा प्रशासन पर सवाल उठाए जाने से अमेरिका में राजनीतिक मतभेद और गहराने की आशंका है। जनवरी में डेमोक्रेटिक पार्टी के कांग्रेस का नियंत्रण संभालने के बाद ट्रंप प्रशासन के कामकाज की जांच और निगरानी बढ़ सकती है। हालांकि, अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के पुराने उपकरणों से जुड़ी समस्याएं कई दशकों से बरकरार है।ये समस्याएं ट्रंप के पहले कार्यकाल से भी काफी पुरानी हैं। हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली को आधुनिक बनाने के पिछले प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो पाए हैं। इस दिशा में सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक ‘नेक्स्टजेन’ की शुरुआत 2003 में हुई थी।इस परियोजना पर पिछले वर्षों में 15 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। सोमवार को जब पत्रकारों ने ट्रंप से उनकी प्राथमिकताओं के बारे में सवाल किए, तो उन्होंने उड़ानें रोके जाने की घटना पर अपनी सरकार की प्रतिक्रिया के बजाय ‘व्हाइट हाउस’ में जारी निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का अधिक बचाव किया। ट्रंप ‘व्हाइट हाउस’ को अपनी पसंद के अनुसार नया रूप देने के लिए कई परियोजनाएं चला रहे हैं।ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं निर्माण कार्यों पर बहुत कम समय खर्च करता हूं।’’ जब उनसे इन परियोजनाओं पर होने वाले खर्च और इसके लिए धन उपलब्ध कराने वालों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई खास पैसा खर्च नहीं होता। यह बहुत मामूली रकम है।’’ ट्रंप द्वारा शुरू की गई इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत अभी स्पष्ट नहीं है। ‘व्हाइट हाउस’ की निर्माण परियोजनाओं में अपनी व्यक्तिगत भागीदारी को सही ठहराते हुए ट्रंप ने एक पत्रकार से कहा, ‘‘इसे प्रतिभा कहते हैं।आपके पास प्रतिभा नहीं है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Guatemala में 30 दिनों का आपातकाल लागू, नशा तस्करी और अवैध खनन पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज
    Next Article
    Donald Trump की दोषसिद्धि पर US Federal Appeals Court में सुनवाई पूरी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment