Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US के 'अब्दुल' का पाकिस्तान को बड़ा झटका, लगा दी ये बड़ी रोक

    1 hour from now

    1

    0

    एक तरफ पाकिस्तान बार-बार हिंदुस्तान के खिलाफ ऐसी आतंकी साजिशें करता है तो उसका अपना मुल्क आर्थिक तौर पर दिवालिया होने के कगार पर है। अमेरिका से मिलने वाली मदद थी उस पर भी संकट है क्योंकि अमेरिका के पहले मुस्लिम सेंटर बने अब्दुल अल सैयद ने पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक और सैन्य मदद पर सवाल खड़े किए। एक इंटरव्यू के दौरान अब्दुल ने जो कहा वो पाकिस्तान के लिए किसी झटके से कम नहीं है। मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद रिपब्लिकन माइक रोजर्स को हराकर अमेरिका के सीनेट में पहुंचने वाले पहले मुस्लिम सांसद बन गए। लेकिन जीत के साथ ही अब्दुल एल सैयद ने एक ऐसा बयान दिया जिससे वाशिंगटन ही नहीं बल्कि इस्लामाबाद भी सक्त में आ सकता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में उन देशों को दी जाने वाली मदद पर सवाल उठाए जो अमेरिकी पैसे का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ने के लिए करते हैं। इनमें उन देशों के साथ पाकिस्तान का भी नाम शामिल। इसे भी पढ़ें: Khyber Pakhtunkhwa के टैंक में हथियारबंद लोगों ने 3 Polio कर्मियों को अगवा कियाइस दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए यह पूछा भी कि हम यह कैसे सुनिश्चित करें कि हम अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति खुद को जवाबदेह ठहराएं। अब्दुल ऐ सैयद के इस बयान पर सिर्फ इजराइल का नाम नहीं बल्कि पाकिस्तान, इजिप्ट और जॉर्डन को भी एक ही कैटेगरी में लाकर खड़ा कर दिया गया। पाकिस्तान को तो भीखमंगो वाले पोस्टर का पोस्टर बॉय बना दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे देश जो अमेरिकी टैक्स पेयर्स का पैसा ऐसे कामों में इस्तेमाल करते हैं जो अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है उन पैसों पर लगाम लगा ली जाए। यह बयान पाकिस्तान के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस्लामाबाद को मिलने वाली आर्थिक मदद पर सवाल उठाता रहा है। भारत की चिंता रही है कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने और भारत के खिलाफ सैन्य गतिविधियों में किया जा रहा है। अब्दुल ऐज़ सैयद के इस बयान से भारत के पक्ष को मजबूती मिलेगी। पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद पर ना सिर्फ सवालों को और धार मिलेगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय मदद से पाकिस्तान की आतंक प्रोडक्शन की फैक्ट्री पर प्रश्न चिन्ह खड़े होंगे। अल सैयद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इजराइल को दी जाने वाली सैन्य सहायता कम करने के प्रस्ताव का भी समर्थन किया। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    फटाफट हटाओ...ईरान ने ऐसा धमकाया, ब्रिटेन में अपने एयरबेस से धड़ाधड़ एयरक्रॉफ्ट समेटकर निकलने लगा अमेरिका
    Next Article
    Khyber Pakhtunkhwa के टैंक में हथियारबंद लोगों ने 3 Polio कर्मियों को अगवा किया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment