Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर Karnataka 10 साल में बन सकता है अलग राज्य, BJP विधायक Balakrishna Jarkiholi का दावा

    23 hours ago

    3

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बालकृष्ण जारकीहोली ने कहा है कि उत्तर कर्नाटक को अलग राज्य बनाने की मांग अगले पांच से 10 वर्ष में हकीकत बन सकती है। जारकीहोली का यह बयान बेलगावी में दो दिसंबर से शुरू होने वाले कर्नाटक विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से करीब एक सप्ताह पहले आया है। इस सत्र में क्षेत्रीय विकास और उत्तर कर्नाटक की पुरानी लंबित मांगों पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है।विधानमंडल के वार्षिक सत्र से पहले उत्तर कर्नाटक, विशेषकर बेलगावी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाती हैं। महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) ने बेलगावी को कर्नाटक से अलग कर महाराष्ट्र में मिलाने की अपनी दशकों पुरानी मांग फिर उठाई है। अरबावी के विधायक जारकीहोली ने उत्तर कर्नाटक को अलग राज्य बनाने की पूर्व मंत्री उमेश कट्टी की मांग को याद करते हुए मंगलवार को कहा, ‘‘कभी-कभी हमें भी लगता था कि यह एक अच्छा विचार हो सकता है।वह कहा करते थे कि यदि उत्तर कर्नाटक अलग राज्य बनता है तो बेलगावी उसकी राजधानी होगी और क्षेत्र का जबरदस्त विकास होगा।’’ पूर्व मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि बेलगावी में सुवर्ण विधान सौध का निर्माण इस क्षेत्र को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था लेकिन क्षेत्र का अपेक्षा के अनुरूप विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘विकास हुआ है लेकिन उतना नहीं हुआ जितना होना चाहिए था। यदि व्यापक विकास करना है तो हमें अपना अलग राज्य बनाने की उनकी बात पर विचार करना होगा।’’ जारकीहोली ने कहा कि भाजपा उत्तर कर्नाटक की समस्याओं को गंभीरता से उठाएगी और लोगों को राहत दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।अलग राज्य की मांग को समर्थन मिलने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि पांच या 10 साल बाद इस दिशा में कुछ प्रगति हो। ऐसा निश्चित रूप से हो सकता है। देखते हैं कि उस समय क्या होता है।’’ पूरा शीतकालीन सत्र उत्तर कर्नाटक से जुड़े मुद्दों को समर्पित करने की मांग पर भाजपा विधायक ने कहा कि वह इस मामले को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष और विधायक दल की बैठक में उठाएंगे।उन्होंने कहा, ‘‘यदि सत्र के सभी नौ दिन उत्तर कर्नाटक को समर्पित करना संभव नहीं हुआ तो हम कम से कम पांच दिन इस क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए निर्धारित कराने का प्रयास करेंगे।’’ अरबावी के विधायक जारकीहोली उन पांच जारकीहोली भाइयों में से एक हैं जिनका बेलगावी में काफी प्रभाव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhiwandi में सड़क किनारे Shawarma खाने से 53 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    Pahalgam और Srinagar में बढ़ी ठंड, Kashmir Valley में शून्य से नीचे पहुंचा Temperature

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment