Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pahalgam और Srinagar में बढ़ी ठंड, Kashmir Valley में शून्य से नीचे पहुंचा Temperature

    1 hour from now

    2

    0

    जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ने के बीच इसकी ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो यहां इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा। हालांकि, पिछली रात के मुकाबले यहां तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। इसे भी पढ़ें: Winter Vacation के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 गर्म जगहें, कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहतपिछली रात यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। बुधवार सुबह घाटी के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में घाटी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि कोकेरनाग में यह 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इसे भी पढ़ें: 1970–1990: India’s Big Policy U-Turn | जब इंदिरा और राजीव ने बदली भारत की प्रवासी नीति |Teh Tak Part 2अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक घाटी में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर Karnataka 10 साल में बन सकता है अलग राज्य, BJP विधायक Balakrishna Jarkiholi का दावा
    Next Article
    BR Ambedkar का 77 साल पुराना भाषण कालजयी, Jairam Ramesh बोले- सामाजिक लोकतंत्र बनाना जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment