Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा कल, 13,440 परीक्षार्थी देंगे पेपर:संभल में 10 केंद्रों पर दो दिन परीक्षा, CCTV निगरानी, 280 कक्ष निरीक्षक तैनात

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को पूरे प्रदेश में होगी। संभल जिले में कुल 13,440 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक और अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक। परीक्षा से एक दिन पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर कक्ष व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिया गया है। जनपद संभल में इस परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को इन केंद्रों पर कक्षा व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों ने बैठक की। इसमें शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के गेट पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति और गहन जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। स्ट्रांग रूम और प्रत्येक कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। परीक्षार्थियों को पेन, प्रवेश पत्र और फोटो युक्त पहचान पत्र के अलावा कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा के लिए कुल 130 परीक्षा कक्ष निर्धारित किए गए हैं। 10 केंद्र व्यवस्थापक और 20 सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे, जबकि कक्ष निरीक्षकों की संख्या 280 होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे कुल 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। किसी आकस्मिक स्थिति के लिए 5-5 सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में भी रखे गए हैं। संभल शहर में शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, बृजरत्न सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय और जेडीयू इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत सिरसी कस्बे में जवाहरलाल मेमोरियल कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भी परीक्षा केंद्र हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में समय देखने के लिए घड़ी और पानी की व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ज्वाइंट वेंचर पर बिजली कर्मियों ने जताई चिंता:सस्ती बिजली के लिए उठाई आवाज, परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग
    Next Article
    कानपुर में पिज्जा शॉप में आग लगी:शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ, दो दमकल गाड़ियां पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment