Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन दिन से बर्फबारी जारी:MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे; राजस्थान में पारा 36°C, हीटवेव की चेतावनी

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। मध्य प्रदेश में पिछले 2 दिन में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, बैतूल और सीहोर समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ में ओले भी गिरे। इस वजह से गेहूं-चने की फसलों पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान में गर्मी का सीजन शुरू हो गया और दिन का अधिकतम तापमान अब 36°C से ऊपर चला गया। बाड़मेर में मंगलवार को दिन का टेंपरेचर 36.3°C रहा। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम-अधिकतम सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में होली के आसपास हीटवेव की चेतवानी जारी की है। इस दौरान पारा 40°C तक जा सकता है। वहीं, सिक्किम के ऊंचे इलाकों में मंगलवार को 15th माइल और त्सोमगो झील के पास भारी बर्फबारी हुई। इससे सड़कें जाम हो गईं। यहां लगभग 2,736 टूरिस्टों को ले जा रही कुल 541 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम पुलिस, GREF/BRO, ड्राइवर एसोसिएशन की मदद से सभी गाड़ियों और टूरिस्ट्स को सुरक्षित निकाला गया। अगले दो दिन का मौसम का अनुमान… 26 फरवरी- छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और गिरावट के बाद फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है। यानी यह बदलाव अस्थायी है, लेकिन मार्च की दस्तक से पहले मौसम विभाग ने राहत और सतर्कता, दोनों के संकेत दिए हैं। 27 फरवरी- हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके कारण चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। अन्य भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। राज्यो में मौसम का हाल… राजस्थान: हीटवेव की चेतावनी, फरवरी में ही पारा 36 डिग्री राजस्थान में पश्चिमी हिस्से से सर्दी की विदाई हो गई है। राज्य में गर्मी का सीजन शुरू हो गया और दिन का अधिकतम तापमान अब 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम-अधिकतम सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान राज्य में गर्मी तेज होने की आशंका है। एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी राजस्थान से हीटवेव चलने से पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ओले और बारिश से फसलों पर असर, 20 जिलों में बिगड़ा मौसम साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की वजह से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 2 दिन में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ में ओले भी गिरे। इस वजह से गेहूं-चने की फसलों पर असर पड़ा। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में पानी गिरने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब और हर्षिल में बारिश के आसार, पिथौरागढ़ में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई उत्तराखंड में 25 फरवरी को 2 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें चमोली के हेमकुंड साहिब और उत्तरकाशी का हर्षिल शामिल है। मंगलवार को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम, चोपता, त्रियुगीनारायण और सोनप्रयाग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 27 और 28 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 3 जिलों में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, चंडीगढ़ में मौसम ड्राई, तापमान सामान्य से अधिक पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन के समय तेज धूप खिल रही है। मौसम भी ड्राई है। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि यह सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री अधिक पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 29.1 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च तक मौसम ड्राई बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: दो दिन बाद फिर बारिश-बर्फबारी, तापमान में आएगी गिरावट हिमाचल प्रदेश में 2 दिन बाद हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 27 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 27 फरवरी को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहौल स्पीति जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर और 28 फरवरी को मंडी व किन्नौर जिला में भी हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: फरवरी में ही तपने लगी दोपहर, 10 जिलों में पारा 28°C के पार हरियाणा में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। राज्य का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कम से कम 10 जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान नूंह में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, अंबाला, गुरुग्राम और सिरसा समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से ऊपर रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 3 दिन बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट, बचेली और ओरछा में 40 मिमी पानी बरसा छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बंगाल में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 40 मिलीमीटर बारिश ओरछा और बड़े बचेली में रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रईसों से कराती मीटिंग, फिर रेप के बाद शुरू होता धर्मांतरण का खेल...भोपाल की अमरीन और आफरीन ऐसे बिछाती थीं जाल, टारगेट पर थी गरीब लड़कियां
    Next Article
    दो परंपराओं में शादी रचाएंगे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, उदयपुर पहुंचे ये मेहमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment