Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

    1 hour from now

    1

    0

    उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बृहस्पतिवार को अपने पति के खिलाफ जान से मारने की साजिश रचने, जालसाजी और जातिगत प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए देहरादून में मामला दर्ज कराया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज कराने के कुछ ही देर बाद मंत्री की तबियत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।इससे पहले, आर्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में मामला दर्ज कराने की जानकारी दी थी। उन्होंने वीडियो के साथ अपने पति की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साझा की, जिसमें वह कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की साजिश रचते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में आर्य ने कहा कि अपने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने यह मामला दर्ज कराया है।उन्होंने बताया कि साहू से उनकी शादी 2004 में हुई थी। आंखों से बहते आंसुओं के बीच वीडियो में मंत्री ने बताया कि उनके पति के इस ऑडियो ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस ऑडियो ने मेरे वैवाहिक जीवन और समर्पण पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।क्या सच्चाई, ईमानदारी के साथ रहने का यही परिणाम मिलता है?’’ उन्होंने कहा कि इस ऑडियो को सुनने के बाद मानसिक आघात और अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता के कारण उन्होंने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया। अपने वीडियो बनाने की वजह बताते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘मैं यह वीडियो इसलिए भी बना रही हूं कि महिला चाहे आम हो या खास, वह घरेलू अत्याचार और मानसिक उत्पीड़न नहीं सहे। इसे सहना नहीं है, बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठानी है।” उन्होंने कहा कि वह हमेशा संविधान को साक्षी मानकर अपने कर्तव्य निभाती आयी हैं और आगे भी ऐसा करती रहेंगी।उन्होंने कहा, “मुझे अपनी इस देवभूमि ने यहां तक पहुंचाया है। मैं पीड़ा में हूं, लेकिन अपने कर्तव्य को नहीं भूली हूं।” मंत्री ने कहा कि उनके मायके वालों ने हमेशा उनका साथ दिया है और उन्हें भरोसा है कि इस मुश्किल घड़ी में भी वे उनके साथ खड़े होंगे। वीडियो के अंत में उन्होंने कहा कि इस बारे में आगे कुछ कहने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।आर्य अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र (आरक्षित) से विधायक हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश
    Next Article
    El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment