Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उद्घाटन के 2-दिन बाद ग्रीन कॉरिडोर की सड़क धंसी:5 फीट गहरा गड्ढा, खर्च अधिक होने के कारण नहीं शिफ्ट की थी सीवर लाइन

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर की सड़क धंस गई। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर के सामने सड़क में करीब 5 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। गड्ढा सीवर लाइन में लीकेज की वजह से हुआ। घटना के बाद नगर निगम की कार्यदायी संस्था स्वेज इंडिया की तरफ से मरम्मत की जा रही है। सीवर लाइन की मरम्मत करने वाले इंजीनियर्स का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान मिट्‌टी को कंप्रेस करने के समय में ज्वाइंट में लीकेज हुआ था। लीकेज बढ़ने से सड़क धंस गई। बता दें कि जलकल विभाग ने ग्रीन कॉरिडोर बनने के समय ही इस सीवर लाइन को थोड़ा शिफ्ट कराने की सलाह दी थी। खर्च अधिक होने के कारण सीवर लाइन शिफ्ट नहीं की गई। ग्रीन कॉरिडोर की जल्दबाजी में सलाह नजरअंदाज की जलकल विभाग की तरफ से ग्रीन कॉरिडोर बनने के समय में ही सीवर लाइन शिफ्टिंग को लेकर सलाह दी गई थी, लेकिन काम की जल्दबाजी में इसे नजरअंदाज कर दिया गया। इसके चलते अब सड़क पर दबाव बढ़ने के बाद यह दुर्घटना हुई है। जलकल विभाग के जीएम कुलदीप सिंह ने बताया- कुकरैल पंपिग स्टेशन की तरफ से बड़ी सीवर लाइन जा रही है। इस सीवर लाइन को शिफ्ट करने को लेकर भी बात हुई थी। लेकिन, बड़ी लाइन होने के चलते खर्च अधिक आता। इसके चलते इस पर काम नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि लाइन में लीकेज के कारण सड़क का हिस्सा धंस गया। रविवार दोपहर में मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वेज इंडिया की टीम मौके पर पहुंचकर सड़क मरम्मत का काम कर रही है। LDA ने कहा- यह सड़क ग्रीन कॉरिडोर के पास की नहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से एक प्रेसनोट जारी कर बताया गया कि यह सड़क ग्रीन कॉरिडोर के पास की नहीं है। यह सड़क बीरबल साहनी मार्ग से न्यू हैदराबाद पुलिस चौकी की ओर जाने वाले रैंप के पास की है। सीवर पाइप लाइन में लीकेज की शिकायत पर वहां जल निगम मरम्मत कार्य कर रहा है। प्रेसनोट में कहा गया- सड़क पर गड्ढा होने वाली जगह ग्रीन कॉरिडोर की साइड पटरी के पास है। इसका कॉरिडोर निर्माण से कोई संबंध नहीं है। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण भी किया। एलडीए ने स्पष्ट किया कि ग्रीन कॉरिडोर सुरक्षित है और वहां यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। जल निगम, स्वेज इंडिया ने लीकेज ठीक किया, LDA बनवाएगा सड़क ग्रीन कोरिडोर में सीवर पाइप लाइन के जॉइंट में गैप हुआ था, जिसकी वजह से रिसाव हो रहा था। इस रिसाव को रातभर में जल निगम और स्वेज इंडिया की टीम ने ठीक कर दिया। अब यहां पर हुए इस गड्ढे की बैकफिलिंग लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से कराई जाएगी। इसके बाद टूटी सड़क भी प्राधिकरण ही बनवाएगा। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि जब ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा था, उस दौरान काम कर रहे अधिकारी और कर्मचारियों को टोका गया था। उनसे कहा था कि आप ऊपर सड़क बना देंगे और नीचे अभी पानी लीक हो रहा है। पहले इसका समाधान तो करा दीजिए। उसके बाद ऊपर की सड़क बनाइए। लेकिन, उनकी बात नहीं सुनी गई रक्षामंत्री ने किया था उद्घाटन ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। यह कॉरिडोर एलडीए द्वारा तैयार कराया गया है। ये गोमतीनगर के समतामूलक चौक से शुरू होकर निशातगंज, हनुमान सेतु और डालीगंज तक जाता है। इसके शुरू होने से शहर के करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद है। ……………………………………. संबंधित खबर पढ़ें लखनऊ में 7KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर शुरू:10 लाख आबादी को फायदा, राजनाथ बोले- अगले महीने चालू होगा कानपुर एक्सप्रेस-वे लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का शुक्रवार को लोकार्पण किया। समता मूलक चौराहे पर राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने फीता काटकर इसे जनता को सौंपा। इस दौरान कॉरिडोर के तीसरे-चौथे फेज का शिलान्यास भी किया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन से विवाद के बाद युवती ने लगाई फांसी:देवरिया में बाथरूम में दुपट्टे से लटकी मिली लाश
    Next Article
    लखीमपुर डीएम ने छोटी काशी गोला कॉरिडोर का निरीक्षण किया:परियोजना को समय पर पूरा करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment