Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी नेट्स में डिफेंस की प्रैक्टिस करते दिखे:दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलेंगे, 23 अगस्त को मुकाबला

    10 hours ago

    1

    0

    वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी की तैयारी शुरू कर दी है। वे नागपुर में राजस्थान रॉयल्स के कैंप में रेड बॉल क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्रेनिंग का वीडियो शेयर किया। इसमें सूर्यवंशी बॉल छोड़ने और डिफेंस करते नजर आए। अटैकिंग शॉट्स पर भी काम किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ प्रिपरेशन लिखा। 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेलेंगे। वैभव को टीम का वाइस-कैप्टन बनाया गया है। 23 अगस्त को उनका मैच नॉर्थ-ईस्ट जोन से है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे। नागपुर में चल रहा 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद वैभव ने अपना फोकस रेड-बॉल क्रिकेट पर कर लिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, वे नागपुर में राजस्थान रॉयल्स के परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। रॉयल्स ने खिलाड़ियों के लिए 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाया है। इस कैंप में वैभव के अलावा तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, रवि सिंह और सुशांत मिश्रा भी शामिल हैं। इनमें वैभव और तुषार दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे। तुषार वेस्ट जोन की टीम का हिस्सा होंगे। ईस्ट जोन की पूरी टीम ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और डेनिश दास। दलीप ट्रॉफी क्या है? दलीप ट्रॉफी भारत में खेली जाने वाली घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट प्रतियोगिता है। इसका आयोजन BCCI करता है। इसमें भारत के अलग-अलग क्षेत्रों, जैसे ईस्ट जोन, वेस्ट जोन की टीमें आपस में मैच खेलती हैं। यह रेड-बॉल टूर्नामेंट है, जिसका फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट जैसा होता है। 19 बार वेस्ट जोन ने जीती दलीप ट्रॉफी वैभव जिम्बाब्वे में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे वैभव का हालिया जिम्बाब्वे दौरा शानदार रहा। उन्होंने टी-20 सीरीज की 3 पारियों में 151 रन बनाए। उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 196.10 रहा। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए। सबसे बड़ी पारी 81 रन की रही। इस प्रदर्शन के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 15 साल 121 दिन की उम्र में यह अवॉर्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया। वे सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी बने। भारत के लिए 6 टी-20 में 193 रन वैभव अब तक भारत के लिए 6 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 193 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189.21 है। उनके नाम 2 अर्धशतक हैं। इंग्लैंड दौरा के वैभव के लिए मुश्किल रहा था। उन्होंने वहां 3 पारियां खेलीं, लेकिन एक बार भी 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके। भारत ने यह सीरीज 4-1 से गंवाई थी। -------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… क्यों वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही वेस्टइंडीज, जानिए 5 कारण 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर सकी है। सोमवार को अफगानिस्तान की टीम से उसका क्वालिफायर खेलना तय हो गया है। टीम ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-10 पर है। उसे कट ऑफ डेट से पहले इंडिया के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। लेकिन इन्हें जीतकर भी टीम टॉप-8 में नहीं आ सकेगी। पढ़ें पूरी खबर 2027 वनडे वर्ल्डकप के फॉर्मेट पर स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स नाराज; ICC पर अपमान का आरोप 2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर ICC और एसोसिएट देशों के बीच विवाद शुरू हो गया है। स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के नए फॉर्मट पर आपत्ति जताई है। दोनों बोर्ड ने ICC पर फैसले लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार:मेडिकल छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं
    Next Article
    शाहीन अफरीदी ने कहा- फिलहाल मैं ही पाकिस्तान का कप्तान:बाबर आजम को दोबारा जिम्मेदारी देने की चर्चा के बीच बयान दिया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment