Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार एशिया कप की टीम में:तिलक कप्तानी करेंगे, अभिषेक भी शामिल; 22 नवंबर को पाकिस्तान-A से मुकाबला

    4 hours ago

    1

    0

    BCCI ने 2 नवंबर को राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम घोषित की। तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान-A और 24 नवंबर को UAE से मुकाबला होगा। क्या है राइजिंग स्टार एशिया कप और इसमें इंडिया-A क्यों खेलती है? तिलक की कप्तानी में वैभव पहले भी खेल चुके तिलक वर्मा की कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी पहले भी इंडिया-A के लिए खेल चुके हैं। श्रीलंका में 2026 की वनडे ट्राई-नेशन A सीरीज में वैभव ने 5 मैचों में 211 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.95 रहा। वैभव सूर्यवंशी पर नजर, 15 साल की उम्र में बना चुके कई रिकॉर्ड तिलक को कप्तानी, पाटीदार को उपकप्तानी क्यों? तिलक वर्मा को कप्तानी देने के पीछे उनका अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट का अनुभव है। वे IPL में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके अलावा हैदराबाद की रणजी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। 2024 में उनकी कप्तानी में हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी का प्लेट डिवीजन जीता था। 2025 एशिया कप के फाइनल में उन्होंने नाबाद 69 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई थी। रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। वे मध्य प्रदेश के बल्लेबाज हैं और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हैं। उनकी कप्तानी में RCB ने 2025 और 2026 में लगातार दो IPL खिताब जीते। IPL 2026 में पाटीदार ने 501 रन बनाए थे। वे घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश और सेंट्रल जोन की कप्तानी भी कर चुके हैं। अभिषेक और रिंकू जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी भी टीम में अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उनका बेस्ट स्कोर 135 रन है। रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। IPL 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को टीम में जगह मिली है। प्रभसिमरन पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और IPL में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। IPL 2026 में उन्होंने 14 मैचों में 510 रन बनाए थे। कुमार कुशाग्र झारखंड से आते हैं। गेंदबाजी में तेज और स्पिन, दोनों तरह के विकल्प 8 टीमें, दो ग्रुप, भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A: बांग्लादेश-A, श्रीलंका-A, अफगानिस्तान-A और हॉन्गकॉन्ग-चीन। ग्रुप-B: भारत-A, पाकिस्तान-A, नेपाल और UAE। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलेंगे। ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले सेमीफाइनल में ग्रुप-A की नंबर-1 टीम का मुकाबला ग्रुप-B की नंबर-2 टीम से होगा। दूसरे में ग्रुप-B की पहली टीम ग्रुप-A की दूसरी टीम से खेलेगी। ग्रुप स्टेज के बाद पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा 27 नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल 29 नवंबर को होगा। तीनों नॉकआउट मुकाबले वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे। पिछले साल का खिताब पाकिस्तान-A यानी पाकिस्तान शाहीन्स ने जीता था। उसने फाइनल में बांग्लादेश-A को सुपर ओवर में हराया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आत्मघाती हमले की धमकी के बीच ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ:गंगा में आचमन कर बनाई रील; पत्थरों के बीच अकेले बैठे और खुद से बातें करते दिखे
    Next Article
    IPL 2027- रिटेंशन की डेडलाइन 2 दिन बढ़ी:17 नवंबर तक टीमें बता सकेंगी किसे रखेंगी और किसे छोड़ेंगी; ऑक्शन 16 दिसंबर को

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment