Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंडर सीमेंट प्लांट में तोड़फोड़, अधिकारियों को भगाया:मजदूर को सुपरवाइजर के थप्पड़ जड़ने के बाद भड़की भीड़, 100 पुलिसकर्मी मौजूद

    23 hours ago

    1

    0

    वंडर सीमेंट के प्लांट में मजदूरों ने जमकर तोड़फोड़ की। अधिकारियों को मौके से दौड़ायाा। मजदूरों ने ऑफिस में तोड़फोड़ कर सामान को तोड़ाा। मजदूरों की भीड़ के आगे पुलिस वालों की एक न चली। हालात बेकाबू होते देख 100 के करीब पुलिस की फोर्स बुलानी पड़ी। मामला जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर रामगढ़ थाना इलाके के पारेवर गांव का है। यहां वंडर सीमेंट का प्लांट है। मजदूर को साइट पर जाने से रोका रामगढ़ थाना प्रभारी भुट्टा राम विश्नोई ने बताया बुधवार सुबह करीब 9 बजे सुपरवाइजर रोहित ने एक मजदूर को साइट पर जाने से रोका। वह पंजाब का रहने वाला है। मजदूर ने रोहित की बात मानने से इनकार कर दिया। रोहित ने सख्ती की तो मजदूर भी भड़क गया। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि रोहित ने मजदूर को थप्पड़ जड़ दिए। इसी के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूर भड़क गए। अब ये 3 PHOTOS देखिए… अधिकारियों ने छुपकर जान बचाई उन्होंने रोहित को दौड़ा लिया। रोहित किसी तरह अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। इसके बाद मजदूरों का गुस्सा वहां मौजूद स्टाफ और प्लांट पर निकला। जो अधिकारी-स्टाफ मिला, उसकी धुनाई कर डाली। गाड्‌र्स के लिए बने केबिन, महंगी मशीनों में जमकर तोड़फोड़ की। कई अधिकारियों ने इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचाई। लाठी-डंडे लिए मजदूरों की भीड़ ने डराया मजदूरों ने फैक्ट्री में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां रखे सामान से लेकर विंडो के शीशे, दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिए। रामगढ़ थाने की पुलिस पहुंची, और उनसे समझाइश की। थाना प्रभारी बोले- 100 पुलिसकर्मियों को बुलाया थाना प्रभारी ने बताया- मौके पर मजदूरों की संख्या बहुत अधिक थी। उनके आगे पुलिस की संख्या काफी कम थी। इसके बाद हालात संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। चार थानों की पुलिस पहुंची, तब जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ। 100 के करीब जवान और अधिकारी अब भी मुस्तैदी से घटनास्थल पर मोर्चा संभाले हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी आर्केस्ट्रा डांसर के मर्डर में खुलासा:पहले संबंध बनाए, छाती पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने गला दबाया; बचने के लिए नाखून मारे
    Next Article
    मुश्किल वक्त में राजपाल यादव का सहारा बना बॉलीवुड, पत्नी बोलीं- सब साथ हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment