Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:लखनऊ में कानपुर की ओर से आते समय हादसा, लोगों ने पुलिस बुलाई

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे कानपुर रोड पर बंथरा स्थित कटी बगिया के पास हुई। युवक कानपुर की ओर से लखनऊ आ रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मध्य प्रदेश के राजनगर का था युवक सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायल युवक को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, जहां मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान हुई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के राजनगर थाना अंतर्गत हिंदौर गांव निवासी करीब 30 वर्षीय राजेश पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली से बाबा श्याम की सिद्ध छवि लखनऊ पहुंची:20 फरवरी से ऐशबाग में 44वां श्रीश्याम निशानोत्सव शुरू होगा
    Next Article
    आजमगढ़ डीएम ने की IGRS की समीक्षा बैठक:सबसे अधिक असंतुष फीडबैक वाले गांव में जाएं अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment