Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकीलों का अपमान बर्दाश्त नहीं:अधिवक्ताओं ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन; बोले- होली मिलन के वीडियो पर गंदे कमेंट करने वालों पर हो FIR

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर कचहरी में हुए 'होली मिलन समारोह' को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। बार एसोसिएशन के वकीलों ने कुछ लोगों पर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बेहद भद्दी और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं का कहना है,कि मनोरंजन के लिए किए गए कार्यक्रम को गलत रंग देकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। बीती 27 फरवरी को कानपुर बार एसोसिएशन ने कचहरी परिसर में हर साल की तरह एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकियां सजाई गई थीं और महिला कलाकारों ने डांस प्रोग्राम पेश किया था। कार्यक्रम के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने वकीलों और उनकी संस्था (बार एसोसिएशन) के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। वकीलों के सम्मान से हुआ खिलवाड़ अधिवक्ता ऋषभ अवस्थी ने बताया कि, यह कार्यक्रम वकीलों की थकान मिटाने और आपसी भाईचारे के लिए सालों से होता आ रहा है। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर हमारे लिए बहुत गंदे कमेंट्स किए हैं। इससे हमारे समाज के सम्मान को चोट पहुंची है। हम चाहते हैं कि पुलिस ऐसे अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करे।” अभय त्रिपाठी ने कहा- दोषियों पर हो FIR बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री अभय त्रिपाठी ने पुलिस को दी शिकायत में कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स का नाम भी लिया है। उन्होंने बताया कि,इन लोगों ने वकीलों के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है। जिसे सार्वजनिक रूप से बताया भी नहीं जा सकता। अभय त्रिपाठी ने कड़े लहजे में कहा- इन लोगों ने पूरे अधिवक्ता समाज को गाली दी है। हमने गोविंद नगर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम पुलिस कमिश्नर और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री तक जाएंगे। वकीलों की मुख्य मांगें: सोशल मीडिया पर वकीलों के खिलाफ डाली गई पोस्टों की जांच हो। गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणी करने वालों पर तुरंत FIR दर्ज हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशा मालवीय ने मां के लिए 5 महीने लेबर बनकर:कानपुर में बोलीं- सफलता के लिए खुद को झोंक दें
    Next Article
    बागपत में जिला जाट महासभा कार्यालय में आयोजित बैठक:कार्रवाई न होने पर नाराजगी, 9 मार्च को डीएम से मुलाकात का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment