Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशा मालवीय ने मां के लिए 5 महीने लेबर बनकर:कानपुर में बोलीं- सफलता के लिए खुद को झोंक दें

    3 hours ago

    1

    0

    साइकिलिस्ट आशा मालवीय रविवार शाम कानपुर के गिरिजानगर स्थित 37वीं पीएसी पहुंचीं। यहां सेनानायक बीबी चौरसिया, सिविर पाल चन्द्रेश्वर, सीसी मनोज कुमार श्रीवास्तव और पीसी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। आशा मालवीय 'नारी शक्ति, देश शक्ति' का संदेश लेकर 7800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकली हैं। इस अवसर पर आशा मालवीय ने मंच से अपने जीवन की कठिनाइयों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 78वें गणतंत्र दिवस पर जयपुर से किबीथू, अरुणाचल प्रदेश तक 7800 किलोमीटर की यात्रा शुरू की थी। आशा ने बताया कि उन्होंने 1 नवंबर 2022 को अपनी पहली साइकिल यात्रा शुरू की थी। उस समय उनके पास पैसे नहीं थे, लेकिन पूरे भारत घूमने का सपना था। जब वह साइकिल के लिए मदद मांगने जाती थीं, तो उन्हें मना कर दिया जाता था। इसके बाद उन्होंने मात्र 5 हजार रुपये, एक जोड़ी कपड़े और 8 हजार रुपये की साइकिल लेकर अकेले ही भारत भ्रमण पर निकलने का फैसला किया। आशा मालवीय ने अपने संघर्षों का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी मां के लिए घर बनाने के लिए पांच महीने तक मजदूरी भी की थी। यह उनके दृढ़ संकल्प और समर्पण का एक उदाहरण है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया तभी साथ देती है जब आप सफल होते हैं। यदि आप सफल नहीं हैं, तो आपकी कोई पहचान नहीं होती। इसलिए समय बर्बाद न करें और खुद को सफल बनाने पर ध्यान दें, क्योंकि दुनिया आपकी मेहनत नहीं, बल्कि आपकी तरक्की देखती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रियल सफलता को दुनिया याद रखती है, जबकि रील वाली जिंदगी की सफलता क्षणिक होती है। सेनानायक बीबी चौरसिया ने कार्यक्रम के बाद कहा कि उन्हें आशा मालवीय को सुनकर बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने स्वीकार किया कि जीवन की असलियत यही है कि सफलता के लिए खुद को पूरी तरह झोंक देना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में बनेगा 100 बेड का अस्पताल:10 करोड़ से कैंपस होगा एआई से लैस, महिला व पुरुष हास्टल भी बनेगा
    Next Article
    वकीलों का अपमान बर्दाश्त नहीं:अधिवक्ताओं ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन; बोले- होली मिलन के वीडियो पर गंदे कमेंट करने वालों पर हो FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment