Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने दिए निर्देश:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में योजनाओं को तेजी से पूरा करने को कहा

    22 hours ago

    1

    0

    कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में DM रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से जुड़ी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों के कामकाज और उनकी मासिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने उन विभागों से स्पष्टीकरण मांगा जिनकी रैंकिंग बी, सी और डी थी। उन्होंने इन विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक से अनुपस्थित कुछ अधिकारियों पर भी नाराजगी व्यक्त की गई और उनसे जवाब तलब करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, सौर ऊर्जा योजना, किसानों से जुड़ी योजनाएं, पशुपालन, छात्रवृत्ति, आरटीई, पर्यटन और ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और असंतोषजनक फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जोर देकर कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने धीमी परियोजनाओं पर जताई नाराजगी:गाजीपुर में 50 लाख से ज्यादा की परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता पर दिए निर्देश
    Next Article
    उड्डयन मंत्री ने नोएडा एयरपोर्ट को सौंपा लाइसेंस:संचालन का रास्ता साफ, अधिकारियों संग की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment