Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उड्डयन मंत्री ने नोएडा एयरपोर्ट को सौंपा लाइसेंस:संचालन का रास्ता साफ, अधिकारियों संग की चर्चा

    20 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को एयरोड्रम लाइसेंस सौंपा। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने यह लाइसेंस जारी किया था, जिसके मिलने से एयरपोर्ट के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। NIAL के अधिकारियों ने सोमवार को दिल्ली में उड्डयन मंत्री से मुलाकात की थी। मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरपोर्ट ऑपरेटर के साथ शेष प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने पर चर्चा की। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट को देश की सबसे महत्वपूर्ण एविएशन परियोजनाओं में से एक बताया। जेवर एयरपोर्ट को एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें इंटीग्रेटेड MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) और एयर कार्गो जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। इस परियोजना से भारत के एविएशन इकोसिस्टम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मंत्री ने सोशल मीडिया पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का एविएशन सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने दिए निर्देश:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में योजनाओं को तेजी से पूरा करने को कहा
    Next Article
    महावन के नंद भवन में छड़ीमार हुरंगा का आयोजन:84 खंभा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment