Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेल्डिंग काम में घरेलू सिलेंडर उपयोग पर मुकदमा दर्ज:सीतापुर में पूर्ति निरीक्षक की छापेमारी, दुकानदार पर कार्रवाई, सिलेंडर जब्त

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में गैस की किल्लत के बीच घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। महमूदाबाद क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर का वेल्डिंग कार्य में उपयोग करते पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में पटेल रिपेयरिंग नामक वेल्डिंग की दुकान पर नायाब तहसीलदार राकेश कुमार और पूर्ति निरीक्षक निशि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से रविवार शाम को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जांच में पाया गया कि दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल वेल्डिंग के काम में किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। अधिकारियों ने जब दुकानदार से सिलेंडर से संबंधित कागजात मांगे तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर अधिकारियों ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर महमूदाबाद कोतवाली में हंसराज वर्मा पुत्र बनवारी लाल वर्मा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। इसका व्यावसायिक इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक कार्यों में करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध या व्यावसायिक उपयोग मिलता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगोह विधायक कीरत सिंह बोले- सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाई:ऐसा कोई काम नहीं जो छूट गया हो, रामपुर-गंगोह सड़क चौड़ी कराई
    Next Article
    आयकर छापे में 600 करोड़ के काले धन का खुलासा:बांदा में रियल एस्टेट, होटल कारोबार में खपाए गए 300 करोड़ रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment