Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगोह विधायक कीरत सिंह बोले- सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाई:ऐसा कोई काम नहीं जो छूट गया हो, रामपुर-गंगोह सड़क चौड़ी कराई

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर की गंगोह विधानसभा से भाजपा विधायक कीरत सिंह ने अपने चार साल के कार्यकाल को विकास और कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम बताया। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि 2017 से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास की गति बढ़ी है। 2022 में दोबारा सरकार बनने के बाद कई लंबित परियोजनाएं तेजी से पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि गंगोह क्षेत्र में सड़क, कनेक्टिविटी और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर तेजी से काम हुआ है। पढ़िए... विधायक कीरत सिंह से बातचीत के प्रमुख अंश- सवाल: चार साल के कार्यकाल में आपने अपने क्षेत्र में क्या काम किए? जनता आपको कितने नंबर देगी? जवाब: निश्चित रूप से 2022 में बनी भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने जा रहे हैं। इन चार वर्षों में प्रदेश की जनता और विकास के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। अगर मैं अपनी छोटी सी गंगोह विधानसभा की बात करूं तो पहले यहां विकास की स्थिति बहुत खराब थी। सड़कें जर्जर थीं और कई मूलभूत व्यवस्थाएं कमजोर थीं, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। बड़ी सड़कों और हाईवे के निर्माण का काम हुआ है और अन्य विकास कार्य भी लगातार पूरे हो रहे हैं। सवाल: ऐसा कौन-सा बड़ा काम है जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे? जवाब: रामपुर-गंगोह मार्ग का चौड़ीकरण इस क्षेत्र की लगभग 50 साल पुरानी मांग थी। दौलतपुर से लेकर यमुना नदी के पास तक और आगे मंगलौर तक सड़क चौड़ीकरण का बड़ा काम हुआ है। यह मार्ग बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन होता है। भाजपा सरकार में इस सड़क पर काम होना हमारे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। सवाल: क्या कोई ऐसा काम है जो अब तक अधूरा रह गया हो या पूरा नहीं हो पाया? जवाब: ऐसा कोई काम नहीं है जो छूट गया हो। कुछ काम पूरे हो चुके हैं और कुछ पर काम चल रहा है। विकास के बड़े कार्यों में समय लगता है, लेकिन धीरे-धीरे सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी जरूरी काम अधूरा न रहे। सवाल: प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर आप क्या कहेंगे? जवाब: कानून व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा होता है। आज प्रदेश में अमन-चैन का माहौल है। लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और यही सबसे बड़ी उपलब्धि है। क्षेत्र में खुशहाली का माहौल है और लोग शांति से जीवन जी रहे हैं। सवाल: एसआईआर सर्वे को लेकर विपक्ष लगातार धांधली के आरोप लगा रहा है, आप क्या कहेंगे? जवाब: विपक्ष क्या कह रहा है, उस पर मैं ज्यादा ध्यान नहीं देता। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और हमारा काम पार्टी के निर्देशों का पालन करना और जनता की सेवा करना है। एसआईआर अपना काम कर रहा है और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी भी अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। हमें अपने काम से मतलब है। सवाल: क्या आप इस बार भी टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। पार्टी जो आदेश देगी, उसका पालन करूंगा। कार्यकर्ता का काम पार्टी के निर्णय के अनुसार काम करना होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल मस्जिद मामला- HC ने DM-SP पर की सख्त टिप्पणी:20 लोगों की नमाज अनुमति याचिका पर आज फिर सुनवाई
    Next Article
    वेल्डिंग काम में घरेलू सिलेंडर उपयोग पर मुकदमा दर्ज:सीतापुर में पूर्ति निरीक्षक की छापेमारी, दुकानदार पर कार्रवाई, सिलेंडर जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment