Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स, भारत ने पाकिस्तान को हराया:आठ विकेट से जीता मैच, 94 रन का टारगेट 11वें ओवर में चेज किया

    3 hours ago

    1

    0

    ACC विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के छठे मैच में भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से हरा दिया। रविवार को बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को जीत के लिए 94 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को भारत-ए ने 10.1 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। वृंदा दिनेश ने नाबाद 55 रन बनाए पाकिस्तान-ए के खिलाफ रन चेज में भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पारी की पहली ही गेंद पर हुमैरा काजी का विकेट गंवा दिया। हुमैरा को वहीदा अख्तर ने नेहा शर्मिन के हाथों कैच कराया। इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अनुष्का ने चार चौके की मदद से 26 बॉल पर 24 रन बनाए। अनुष्का को मोमिना रियासत ने आउट किया। वहीं ओपनर वृंदा दिनेश ने सिर्फ 29 गेंदों पर नाबाद 55 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। तेजल हसब्निस ने भी नाबाद 12 रन बनाए। पाकिस्तान की तीन बैटर्स दोहरे अंक तक पहुंच सकीं मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 18.5 ओवरों में 93 रन बनाए। टीम ने इस मुकाबले में शुरुआती ओवर से ही विकेट गंवाए। शवाल जुल्फिकार (23), गुल रुख (21) और अनोशा नासिर (17) ही दोहरे अंकों तक पहुंचने में कामयाब रहीं। भारत की ओर से कप्तान राधा यादव, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर ने दो-दो विकेट झटके। जिंतिमनी कलिता और मिन्नू मणि को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत-ए: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर और जिंतिमनी कलिता। पाकिस्तान-ए: युसरा अमीर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), ओमाइमा सोहेल, गुल रुख, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर, अनोशा नासिर, मोमिना रियासत और नेहा शर्मिन। भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे पर आया भारतीय टीम अब अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में 17 फरवरी को नेपाल का सामना करेगी। इस टूर्नामेंट में राधा यादव की अगुवाई वाली भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 7 विकेट से हरा दिया था। दूसरी ओर पाकिस्तान-ए ने अपने पहले मैच में नेपाल को 30 रनों से हराया था। भारत दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर UAE है। इस टूर्नामेंट में भारत-ए, पाकिस्तान-ए, नेपाल और UAE के साथ ग्रुप-ए में है। वहीं ग्रुप-बी में थाईलैंड, मलेशिया, बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए मौजूद हैं। दोनों ग्रुप से टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 20 फरवरी को खेले जाने हैं। जबकि फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को होगा। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया:बारिश भी बिगाड़ सकती है खेल भारतीय खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएंगे। यह दावा इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टी-20 वर्ल्डकप-USA ने नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया:मोनांक-संजय की फिफ्टी, इरास्मस और माईबर्ग को 2-2 विकेट
    Next Article
    IND vs PAK: क्या भारत बनाम पाकिस्तान में है रिजर्व डे, ये है ICC का नियम

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment