Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी:कोरिया ने दागा मैच का पहला गोल, थाईलैंड से 1-0 की बढ़त बनाई; भारत शाम 7 बजे चीन से खेलेगा

    11 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को दिन का पहला मुकाबला दक्षिण कोरिया और थाईलैंड के बीच खेला जा रहा है। कोरिया ने मैच का पहला गोल दागकर थाईलैंड पर 1-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पहला क्वार्टर गोलरहित रहा था। वहीं, मेजबान भारतीय महिला हॉकी टीम शाम 7 बजे चीन के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत की नजर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत पर है। टीम अब तक अपने तीनों मुकाबले जीतकर 9 अंक के साथ पहले स्थान पर है। जापान दूसरे स्थान पर जापान भी तीनों मुकाबले जीतकर 9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। ऐसे में चीन के खिलाफ जीत भारत की शीर्ष स्थान पर पकड़ और मजबूत करेगी। चीन की चुनौती को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उसकी विश्व रैंकिंग चौथी है, जबकि भारत सातवें स्थान पर है। चीन ओलिंपिक पदक विजेता टीम भी है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि अपनी आक्रामक हॉकी और डिफेंस की मजबूती साबित करने का भी मौका होगा। समीर दाद बोले- भारत कर सकता है उलटफेर मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के कोच और पूर्व ओलिंपियन समीर दाद ने भारत-चीन मुकाबले को चुनौतीपूर्ण बताया है। उनके मुताबिक मौजूदा विश्व रैंकिंग और अंतरराष्ट्रीय अनुभव के आधार पर चीन भारत का टफ कांप्टीटर रहेगा। हालांकि, उनका मानना है कि भारत पहले भी एशियन गेम्स में चीन को हरा चुका है और इस बार भी उलटफेर कर सकता है। दीपिका की मौजूदगी पेनल्टी कॉर्नर में अहम समीर दाद के मुताबिक भारतीय टीम में दीपिका की मौजूदगी पेनल्टी कॉर्नर के लिहाज से महत्वपूर्ण है। महिला हॉकी में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलना आसान नहीं होता। ऐसे में दीपिका की ड्रैग फ्लिक टीम के लिए बड़ा हथियार बन सकती है। वहीं, नवनीत कौर का अनुभव और खेल को समझने की क्षमता तथा कप्तान सलीमा टेटे का नेतृत्व भी भारतीय टीम को मजबूती देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबर आजम बोले- बैट और बॉल के बीच संतुलन जरूरी:बल्लेबाजों के पक्ष में झुक रहा टी-20 क्रिकेट, हर मैदान पर 200 रन बनना जरुरी नहीं
    Next Article
    कभी भारत के लिए खेलने का देखा था सपना, अब UAE की जर्सी में हरप्रीत सिंह ने इंडिया ए के खिलाफ ठोका शतक

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment