Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vande Mataram विवाद पर Anurag Thakur का Congress पर तंज, बोले- खुद को संविधान से ऊपर समझता है गांधी परिवार

    9 hours ago

    1

    0

    इंदौर (मध्यप्रदेश), पांच सितंबर कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के केवल शुरुआती दो अंतरों के गायन के फैसले पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को आरोप लगाया कि गांधी परिवार हमेशा खुद को देश के नियमों और संविधान से ऊपर समझता है। ठाकुर ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि इस परिवार के पास पूरा राष्ट्रीय गीत गाने के लिए महज तीन मिनट 10 सेकंड का समय नहीं है और वह सदा अपने आप को देश के नियमों और संविधान से ऊपर समझता है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी कौन-सी मजबूरी है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में पूरा राष्ट्रीय गीत नहीं गाया जाता?पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा,‘‘बाबा साहेब आम्बेडकर ने देश को संविधान दिया, लेकिन कांग्रेस ने उनका अपमान किया और संविधान को तार-तार कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल का काला अध्याय भी कांग्रेस की ही देन है। ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर भी प्रहार किया। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद ने कहा,‘‘जिस दिन राहुल गांधी देश का अपमान करना बंद कर देंगे, सनातन (धर्म) को कोसना बंद कर देंगे और तुष्टीकरण की राजनीति बंद कर देंगे, तब देश के युवा उनको थोड़ी गंभीरता से लेना शुरू कर देंगे।’’ बाद में ठाकुर ने एक कार्यक्रम में युवाओं से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में महती भूमिका निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि युवाओं को चुनौतियों से डरना नहीं चाहिए और अपना ब्रांड स्वयं बनाना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की सराहना की और कहा कि वर्ष 2014 में जहां देश में लगभग 500 स्टार्टअप थे, वहीं अब उनकी संख्या बढ़कर 2.23 लाख से अधिक हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sir Ganga Ram Hospital के डॉक्टरों ने महिला के गले से निकाला 15x10 सेमी का Thyroid Tumor
    Next Article
    Bhagwant Mann की पत्नी पर शिअद और Congress का हमला, 5 करोड़ की मांग पर FIR की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment