Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल:शिवसेना नेता पिस्टल की जांच करा रहा था, तभी फायर हुआ; आजमगढ़ से मुंबई जा रहा था

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। यात्री कमलेश राय पत्नी के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही डिक्लेयर किया था। हथियार की जांच के दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमलेश के पास से पिस्टल समेत 21 कारतूस मिले। करीब 5 घंटे तक पूछताछ के बाद फूलपुर पुलिस उन्हें थाने ले गई। आजमगढ़ के रहने वाले कमलेश शिवसेना नेता हैं। वह मुंबई में पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और धनंजय सिंह के साथ तस्वीरें डाल रखी हैं। यात्री ने पिस्टल की सूचना पहले ही दे दी थी कमलेश मुंबई में पूर्व पार्षद रह चुके, आजमगढ़ में कॉलेज चलाते हैं कमलेश राय मूल रूप से आजमगढ़ में जीयनपुर के रामगढ़ गांव के रहने वाले हैं। वह मुंबई में पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उनके बेटे रितेश राय वर्तमान में पार्षद हैं। उनकी मां प्रधान हैं। कमलेश का रामगढ़ सगड़ा में खुद का बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय कॉलेज है। वह इसके प्रबंधक हैं। कमलेश हमेशा 2 सुरक्षाकर्मियों के साथ चलते हैं। उनके नाम पिस्टल और राइफल समेत तीन लाइसेंस हैं। बेटे के नाम 3 और भाई शैलेश राय के नाम 1 लाइसेंस है। कमलेश के खिलाफ मुंबई में अगस्त 2025 में रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ था। घायल बोला- जानबूझकर ट्रिगर दबाया या गलती से, बता नहीं सकता एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्कैनर कर्मी रोहित ने बताया कि सुमन के साथ हथियार की जांच के लिए एक्स-रे करने काउंटर पर पहुंचा था। यात्री ने अपनी पिस्टल निकाली। उसमें पहले से गोली लोड थी। चेकिंग के दौरान यात्री ने ट्रिगर दबा दिया। उस समय सुमन ठीक सामने थीं, इस वजह से गोली सुमन के पैर में लगी, जबकि मेरे पैर में छर्रे लग गए। रोहित का कहना है कि यात्री ने जानबूझकर ट्रिगर दबाया या गलती से ऐसा हुआ, यह नहीं बता सकता। हालांकि, आरोपी कमलेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिस्टल के चैंबर में गोली चिपकी हुई थी। मुझे लगा कि गोली नहीं है। लेकिन, ट्रिगर दबाते ही गोली चल गई। डीसीपी गोमती नीतू कादयान ने बताया- फूलपुर पुलिस और अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। यात्री कमलेश की लाइसेंसी पिस्टल का ऑल इंडिया परमिट है। बोर्डिंग से पहले मानक प्रक्रिया के अनुसार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दुर्घटनावश फायर हो गया। 2 ग्राउंड स्टाफ के कर्मचारियों को चोटें आई हैं। 2010 में मुंबई एयरपोर्ट में चली थी गोली ऐसा ही मामला सितंबर 2010 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी हुआ था। इंदौर जाने वाले यात्री गोविंद पाटीदार की लाइसेंसी पिस्टल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई थी। गोली फर्श से टकराई, जिससे निकला टाइल का टुकड़ा एक महिला स्क्रीनिंग कर्मचारी रीना रॉय के पैर में लगा। उन्हें मामूली चोट आई थी। पाटीदार के पास हथियार का वैध लाइसेंस था और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पिस्टल की मैगजीन में 7 गोलियां थीं और जांच के दौरान वह यह देख रहे थे कि पिस्टल खाली है या नहीं। --------------------- ये खबर भी पढ़िए ‘जहर इतना कम कर देंगे कि नशा होगा, मौत नहीं':70 हजार में सांप के डंक का नशा, डिमांड पर क्लबों में होते हैं सप्लाई फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा की पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर के इस्तेमाल का आरोप लगा। सवाल उठा कि क्या यूपी में स्नेक बाइट यानी सांप के जहर का नशा किया जा रहा? अगर हां, तो लोग इस जानलेवा नशे की तरफ क्यों जा रहे? इसका नेटवर्क कितना बड़ा है? दैनिक भास्कर ने नशे के इस कारोबार और बढ़ते ट्रेंड को एक्सपोज करने के लिए इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। हमारे रिपोर्टर नोएडा और दिल्ली-NCR के कई क्लबों में गए। नशा करने वालों से जान-पहचान बढ़ाई। हमें इनपुट मिला कि दिल्ली-NCR में स्नेक बाइट पार्टियां बढ़ रही हैं, जिनमें यूपी के युवा भी पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट में आज कावेरी जल विवाद याचिका पर सुनवाई:तमिलनाडु ने 3 अगस्त को याचिका दायर की थी; कर्नाटक से पानी छोड़ने की मांग की
    Next Article
    जालंधर में रोड पर जिस्म का सौदा,VIDEO:अंधेरा होते ही सड़क पर लड़कियां, बेझिझक सौदेबाजी; ₹1 हजार से ₹10 हजार तक रेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment