Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के अभय का हांगकांग में धमाल, जीता पदक:एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को कांस्य, कोच ने सराहा

    1 day ago

    1

    0

    हांगकांग (चीन) में चल रही एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वाराणसी के लालपुर स्टेडियम के स्प्रिंटर अभय दुबे ने 400x4 रिले रेस में कांस्य पदक जीता है। पदक जीतने की सूचना वाराणसी पहुंची तो खुशी की लहार दौड़ गयी। भदोही के रहने वाले और पिछले चार साल से लालपुर स्थित डॉ भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम के छात्रावास में रहने वाले अभय दुबे डिप्टी आरएसओ और एथलैटिक्स कोच डॉ मंजूर आलम अंसारी के दिशा निर्देश में खुद को निखार रहे हैं। उनके कोच और डिप्टी आरएसओ डॉ मंजूर आलम अंसारी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। वहीं उन्होंने 100 मीटर स्प्रिंटर अंशु रजक को भी बधाई दी। अंशु रजक इंजरी की वजह से पदक नहीं ला पाए। यह प्रतियोगिता 28 से 31 मई तक चीन के हांगकांग में हुई। बैंगलूरू में हुआ था प्रशिक्षण डिप्टी आरएसओ डॉ मंजूर आलम अंसारी ने बताया - वाराणसी स्पोर्ट्स हॉस्टल के दो होनहार स्प्रिंटर अंशु राजका और अभय दुबे का चयन चीन के हांगकांग में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर-20 के लिए हुआ था। इनका प्रशिक्षण यहां पिछले चार साल से हो रहा है। प्रतियोगिता में चयन के बाद उन्हें बैंगलूरू में प्रशिक्षण दिया जा रहा था। जिसके बाद उन्हें चीन के लिए रवाना किया गया था। अंतिम दिन बनारस को दिया गर्व का क्षण डॉ मंजूर आलम अंसारी ने बताया - इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 400x4 रिले रेस में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। इस रेस में भदोही के रहने वाले और वाराणसी स्पोर्ट्स हॉस्टल में पिछले चार साल से प्रशिक्षण ले रहे अभय दुबे ने भी हिस्सा लिया और टीम को कांस्य पदक जिताने में अहम भूमिका दिलाई। भारत ने यह रेस 3.05.54 मिनट के समय से पदक के साथ जीती। उज्जवल भविष्य की दी शुभकामना अभय दुबे के पिता प्रेम चंद्र दुबे भदोही में ऑटो रिक्शा चलाते हैं। डॉ मंजूर आलम ने बताया - सीमित संसाधनों में भी किस तरह आप ऊंचाइयों को छू सकते हैं। यह बार अभय ने सही साबित की है। उनकी इस उपलब्धि से हॉस्टल के अन्य खिलाड़ी भी प्रोत्साहित होंगे। वहीं विकास इंटर कालेज के प्रिंसिपल ने भी अभय को शुभकामनाएं दी है। अभय यहां के ही स्टूडेंट हैं और इंटर में पढ़ रहे हैं। 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में जीता था कांस्य 68वीं नेशनल स्कूल एथलेटिक्स (अंडर-17) प्रतियोगिता में वाराणसी के अभय दुबे ने 400 मीटर रेस में ब्रांज मेडल जीता था। लखनऊ के गुरु गोविन्द सिंह स्टेडियम के ट्रेक पर हुई दौड़ में अभय ने 49.28 सेकेंड के समय के साथ यह रेस खत्म की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज के रोमा स्मारक में आईपीएल फाइनल का लाइव प्रसारण:समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने युवाओं संग देखा मैच
    Next Article
    हिन्दी पत्रकारिता की 200 साल की यात्रा पर चर्चा:गोरखपुर में उठा डिजिटल लाइब्रेरी और पत्रकार सुरक्षा कानून का मुद्दा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment