Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन में VIP प्रोटोकॉल पर रोक, हाईस्पीड थार ने ऑटो को उड़ाया

    15 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…काशी में सीएम योगी बोले कि यूपी में शिक्षकों को 1 करोड़ रुपए तक का एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा। यूपी ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। इस योजना का लाभ शिक्षकों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को मिलेगा। काशी विश्वनाथ प्रशासन ने सावन महीने में सुगम दर्शन और VIP प्रोटोकॉल पर रोक लगा दी है। श्रद्धालुओं को 7 द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। ऐसी ही 10 खबरें पढ़िए। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1: यूपी में टीचर्स को 1 करोड़ तक एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा:ऐसा करने वाला पहला राज्य बना; योगी ने 5 लाख कैशलेस इलाज योजना भी शुरू की यूपी में शिक्षकों को 1 करोड़ रुपए तक का एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा। सीएम योगी ने काशी से बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे इसका ऐलान किया। सीएम ने कहा- यूपी ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। इस योजना का लाभ शिक्षकों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को मिलेगा। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता (एमओयू) किया गया है। पढ़ें पूरी खबर 2: सावन में बाबा विश्वनाथ के धाम 1-करोड़ श्रद्धालु आएंगे:वाराणसी में पहले सोमवार को यादव बंधु करेंगे जलाभिषेक, इस बार 7 द्वार से प्रवेश काशी विश्वनाथ धाम में सावन के महीने में 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करेंगे। प्रशासन ने इसी अनुमान को ध्यान में रखकर तैयारी शुरू कर दी है। सावन 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेंगे। इस बार सावन के सोमवार 4 हैं, मगर श्रद्धालु ज्यादा रहेंगे। इसलिए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने व्यवस्थाएं फाइनल करनी शुरू कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर 3: वाराणसी में CM ने बच्चों से संवाद किया:सातवीं कक्षा के अंश ने चंद सेकेंड में चला दिया डिजिटल बोर्ड, योगी बोले- शाबाश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी के TFC आडिटोरियम में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इसके पहले उन्होंने परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। यहां छात्र छात्राओं से करीब 10 मिनट तक उन्होंने संवाद किया। दरअसल, 15 बच्चे अलग अलग स्टाल पर मौजूद थे, उनके साथ स्कूल टीचर भी थीं। पढ़ें पूरी खबर 4: SSSV में छात्र-छात्राओं ने दिखाई तीरंदाजी:वाराणसी में 44वें दीक्षांत महोत्सव के पहले हो रहीं विभिन्न प्रतियोगिताएं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत महोत्सव की श्रृंखला में बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में परंपरागत खेल प्रतियोगिता तथा काव्य लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां सिर्फ छात्र ही नहीं बल्कि छात्राएं भी तीरंदाजी करती दिखायी दीं। पढ़ें पूरी खबर 5: वाराणसी में किन्नर से 9.50 लाख रुपए हड़पे:बोला- युवक ने 4 साल पहले मंदिर में शादी की, अश्लील वीडियो बनाए; FIR वाराणसी में एक किन्नर से युवक ने 9.50 लाख रुपए हड़प लिए। किन्नर का कहना है आरोपी युवक ने 4 साल पहले मुझसे मंदिर में शादी की। मेरे न्यूड वीडियो शूट कर लिए। ब्लैकमेल कर मुझसे पैसे ऐंठ लिए। किन्नर की तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। किन्नर ने पुलिस को तहरीर में बताया - हुकुलगंज मोहल्ले के रहने वाले अंकित कुमार यादव से चार साल पहले यजमानी के दौरान परिचय हुआ था। पढ़ें पूरी खबर 6: वाराणसी एयरपोर्ट पर CNS अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू:503 जूनियर एग्जीक्यूटिव्स को 21 सप्ताह तक मिलेगी तकनीकी जानकारी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से कनिष्ठ कार्यपालक (जूनियर एग्जीक्यूटिव) प्रशिक्षुओं के लिए 21 सप्ताह के व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवचयनित अधिकारियों को कम्युनिकेशन, नेविगेशन एवं सर्विलांस (CNS) प्रणालियों के संचालन, अनुरक्षण और तकनीकी दक्षता से प्रशिक्षित करना है। पढ़ें पूरी खबर 7: BHU-PG कोर्स में बची हैं ढाई हजार सीट:वाराणसी में 14 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन का मौका, 150 विदेशी स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया है बीएचयू में सीयूईटी पीजी के अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 30 जुलाई से पीजी कक्षाएं शुरू होने की घोषणा कर दी गई है। पीजी पाठ्यक्रमों में अब भी विभिन्न कोटे और सुपरन्यूमरेरी सीटें मिलाकर लगभग ढाई हजार स्थान बचे हैं। पढ़ें पूरी खबर 8: मां बागेश्वरी देवी मंदिर के पास उफना रहे सीवर:वार्ड 93 में डूबतीं सड़कें, लोग बोले- बारिश में मुसीबत हो जाती है जिस वार्ड में हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, वहां की सड़कें बारिश में तालाब बन रही हैं। मां बागेश्वरी देवी मंदिर के नाम पर बसे वार्ड 93 में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। सीवर का पानी घरों तक पहुंच जाता है। कई इलाकों में लोग गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं।पढ़ें पूरी खबर 9: वाराणसी में हाईस्पीड थार ने ऑटो को उड़ाया:ब्यूटीशियन समेत 2 घायल, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रॉली से हरहुआ पीएचसी पहुंचाया वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार थार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस या अन्य वाहन नहीं मिलने पर एक ट्रॉली चालक ने दोनों घायलों को ट्रॉली से ही हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर 10: वाराणसी में रिश्तेदारी में आए बुजुर्ग की संदिग्ध मौत:भतीजे ने लगाया 5.5 लाख निकालकर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के परसहनी गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने बैंक खाते से लाखों रुपये निकालने के बाद हत्या का आरोप लगाया है, जबकि जिनके घर वह ठहरे थे उनका दावा है कि मौत बीमारी से हुई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश के साथ बढ़ा पेट के संक्रमण का खतरा:रोज 500 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे अस्पताल, बिना धोए फल-सब्जियां खाने से बढ़ रहा इन्फेक्शन
    Next Article
    गोरखपुर में व्यापारी के घर ATS ने मारा छापा:मोबाइल और दस्तावेज की जांच कर रही टीम, साइबर फ्राड से जुड़ा मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment