Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश के साथ बढ़ा पेट के संक्रमण का खतरा:रोज 500 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे अस्पताल, बिना धोए फल-सब्जियां खाने से बढ़ रहा इन्फेक्शन

    16 hours ago

    1

    0

    मानसून के दौरान मौसम में नमी बढ़ने के साथ पेट से जुड़ी बीमारियों और संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका असर अस्पतालों में भी साफ दिखाई दे रहा है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 300 से ज्यादा और जिला अस्पताल में 200 से ज्यादा मरीज पेट दर्द, दस्त, उल्टी और अन्य पेट संबंधी शिकायतों के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जसवंत राय अस्पताल की सीनियर डाइटीशियन रितिका के मुताबिक इस मौसम में बैक्टीरिया, फंगस और कीटाणु तेजी से पनपते हैं। ऐसे में बिना अच्छी तरह धोए फल और सब्जियां खाना, गंदे हाथों से भोजन करना और साफ-सफाई में लापरवाही पेट के संक्रमण की बड़ी वजह बनती है। डाइटीशियन रतिका ने बताया कि छोटे बच्चों में पेट का संक्रमण सबसे ज्यादा देखने को मिलता है, क्योंकि वे अक्सर बाहर खेलकर आते हैं और बिना हाथ धोए कुछ भी खा लेते हैं या जमीन पर गिरी चीजें उठा लेते हैं। इससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मानसून में किसी भी फल या सब्जी को सीधे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खासकर पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, अरबी के पत्ते और अन्य हरी सब्जियों में इस मौसम में फंगस और छोटे कीड़े होने की संभावना अधिक रहती है। इन्हें इस्तेमाल करने से पहले हल्के गुनगुने पानी में नमक डालकर लगभग 30-45 मिनट तक भिगोकर रखें, फिर साफ पानी से अच्छी तरह धोकर ही काटें और पकाएं। डाइटीशियन के अनुसार इस मौसम में सब्जियां खाने से बचने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें सही तरीके से साफ करना सबसे जरूरी है। बिना धोए या अधपके फल-सब्जियां खाने से पेट दर्द, दस्त, उल्टी और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर और डाइटीशियन की सलाह - खाना बनाने और खाने से पहले कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोएं। - फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें। - सड़क किनारे खुले में बिकने वाले कटे फल, सलाद और खुले खाद्य पदार्थ खाने से बचें। - ताजा और गर्म भोजन ही खाएं, बासी भोजन से परहेज करें। - पर्याप्त मात्रा में साफ और उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। - बच्चों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और उन्हें बिना हाथ धोए कुछ भी खाने न दें। - दस्त, उल्टी, तेज पेट दर्द या बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, स्वयं दवा लेने से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 5वीं फेल ने विदेशियों से ठगे 200 करोड़:पुलिस ने बचने के लिए नदी में फेंका मोबाइल, रिसार्ट बुकिंग से पकड़े गए
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन में VIP प्रोटोकॉल पर रोक, हाईस्पीड थार ने ऑटो को उड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment