Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के SIR में तैनात बीएलओ की मौत:बीमारी के बाद अफसरों से मांगता रहा छुट्‌टी, इलाज के अभाव में तोड़ा दम

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्यूटी में तैनात बीएलओ की बुधवार सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई। इलाज के अभाव में उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बीमार होने के बावजूद अफसर उसे एसआईआर के काम में लगाए रहे। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कौवापुर गांव निवासी बीएलओ शेख मुहम्मद अजगर अली ने कई बार छुट्‌टी और इलाज की गुहार लगाई लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। परिजनों ने जब स्थानीय डॉक्टर को दिखाया तो उसने ज्वाइंडिस ( पीलिया) का संक्रमण बताते हुए तत्काल भर्ती करने की बात कही। BLO शेख मुहम्मद बीमारी के बाद अफसरों से छुट्‌टी मांगता रहा लेकिन सभी ने उसकी बात को बहाना बताकर टाल दिया। सुपरवाइजर ने उसे एसआईआर खत्म होने और मतदाता सूची प्रकाशन के बाद अवकाश का वादा किया। उधर, बेहतर इलाज के अभाव में उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी की अलावा तीन लड़के हैं, परिवार में कोहराम मचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में सिर कुचला हुआ मजदूर का शव मिला:पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा, जांच शुरू
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट में सेटबैक के लिए तोड़ी जाने लगी दुकानें:ध्वस्तीकरण से बचने के लिए हर प्रयास कर रहे व्यापारी, नहीं स्पष्ट हो रही स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment