Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट में सेटबैक के लिए तोड़ी जाने लगी दुकानें:ध्वस्तीकरण से बचने के लिए हर प्रयास कर रहे व्यापारी, नहीं स्पष्ट हो रही स्थिति

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण और भू उपयोग बदले जाने के नोटिस के बीच व्यापारियों के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है। व्यापारी अपनी दुकानों को बचाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ-साथ भू उपयोग बदलने वाले नोटिस के अनुसार सेटबैक का पालन करने के लिए भी व्यापारियों में कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यापारी अपनी दुकानों को खुद तोड़ना शुरू कर चुके हैं ,उनका मानना है कि ध्वस्तीकरण से बचने के लिए सेटबैक के नियम अनुसार दुकानें तैयार कर अगर वह शमन शुल्क जमा कर देते हैं तो उनकी यह परेशानी दूर हो सकती है। 27 मार्च को होनी है सुनवाई ध्वस्तीकरण प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में 27 मार्च को सुनवाई होनी है। इस से पहले 27 जनवरी को छह हफ्तों का समय देते हुए माननीय न्यायालय ने आवासीय प्लॉट में कार्मशियल गतिविधि बंद करने अथवा प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने के आदेश दिया है। अखिलेश यादव से भी मिले व्यापारी व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बीते दिन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी मिला। जहां उन्होंने व्यापारियों के हित की बात करते हुए कहा कि सरकार को इसमें मध्यस्थता करते हुए कोई रास्ता निकालना चाहिए ताकि लाखों लोगों की रोजी-रोटी बचाई जा सके। भू उपयोग नोटिस के बाद खत्म हुआ था धरना व्यापारियों ने सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण के विरोध में धरना चालू किया हुआ था। इसके बाद जब उन्हें भू उपयोग बदलने का नोटिस मिल गया तो व्यापारियों ने अपना धरना खत्म कर अपनी दुखने खोल ली। इसके साथ ही नए आदेश के अनुसार नए नियमों के तहत अपनी दुकान तैयार करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के SIR में तैनात बीएलओ की मौत:बीमारी के बाद अफसरों से मांगता रहा छुट्‌टी, इलाज के अभाव में तोड़ा दम
    Next Article
    मैनपुरी में भाई को शराब पिलाकर दिया कर्ज:कर्ज के बहाने दुकान कब्जाने की कोशिश, बहन ने एसपी से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment