Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी कमिश्नरेट को सीएम डैशबोर्ड में चौथा स्थान:रैंकिंग पॉलिसी के पैरामीटर पर खरी उतरी पुलिस, जिला टॉप-10 में शामिल

    10 hours ago

    1

    0

    सीएम डैशबोर्ड की जनवरी महीने की रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने प्रदेश स्तर पर 4वां स्थान पाया है। कुल 51 विभिन्न पैरामीटर जिनमें अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, पुरस्कार घोषित एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डायल 112 की रिस्पांस टाइम ने नंबर बढ़ाए हैं। वहीं गो-तस्करी व एनडीपीएस अधिनियम में कार्रवाई भी चर्चा में रही। महिला अपराधों में त्वरित हस्तक्षेप, एससी/एसटी एक्ट, गुण्डा एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही तथा न्यायालयों से दोषसिद्धि सुनिश्चित करना शामिल है। परिणाम पुलिस आयुक्त के साप्ताहिक समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग के फलस्वरूप सफलता प्राप्त हुई है। पिछले 6 महीनों से वाराणसी लगातार प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में स्थान बनाए हुए है, जो वर्ष 2023 व 2024 में अंतिम 10 जिलों में रहने की स्थिति से एक उल्लेखनीय परिवर्तन दर्शाता है। विशेष रूप से सिटीजन सर्विसेज, महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत सशक्त विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। समग्र रूप से यह उपलब्धि वाराणसी पुलिस की उत्तरदायी, परिणामोन्मुख और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग का सशक्त प्रमाण है। सीपी ने बताया कि समग्र प्रदर्शन में उच्च अंक प्राप्त कर जनपद ने सिटीजन सर्विसेज के क्षेत्र में दक्ष, उत्तरदायी और परिणामोन्मुख पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अब फरवरी में भी आपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत प्रभावी विवेचना, सशक्त पैरवी एवं सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप न्यायालयों में दोषियों को सजा दिलाने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस कमिश्नर ने संवाद में जानी पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं:नई सिग्नेचर बिल्डिंग में बनेगा पेंशनर्स का हॉल, खामियां जल्द होंगी दूर
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:लेम्बोर्गिनी केस में घायल ने कारोबारी बेटे को बचाया, धमाके से घर उड़ा; ज्वेलर्स पर IT रेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment