Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी कोर्ट से 22 साल पुरान केस में 3 दोषमुक्त:मेडिकल स्टोर पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का आरोप, लंका पुलिस ने भेजा था जेल

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी विशेष न्यायाधीश (एससी एसटी एक्ट) संध्या श्रीवास्तव की अदालत ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर कथित रूप से अपमानित करने के 22 साल पुराने मामले में तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। कोर्ट ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर कथित रूप से अपमानित करने में तीनों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ दे दिया। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रविशंकर राय व अक्षय कुमार ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी सुनील कुमार सोनकर ने कोर्ट में 156 (3) के तहत परिवाद प्रस्तुत किया था, जिसके बाद 22 मार्च 2004 को लंका थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। वादी सुनील कुमार सोनकर की सुनील मेडिकल नाम की दुकान सोनकर कटरा, लंका में स्थित है। उनके बगल में ही बावनदास केसरी की दुकान है। आरोप के अनुसार, अभियुक्तों ने एक राय होकर गाली-गलौज की और शांति भंग करने का प्रयास किया। जब वादी ने बीच-बचाव कर शांतिपूर्ण ढंग से मामला सुलझाने की बात कही, तो अभियुक्तों ने उनके साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर कथित रूप से अपमानित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिल्वेशरनाथ मंदिर में रिसीवर नियुक्त:समिति-पुजारी विवाद के बाद कोर्ट का शांति व्यवस्था बनाए रखने का आदेश
    Next Article
    जालौन जनसुनवाई में मासूम को मिली मदद:डीएम ने दिलाया मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व RTE से लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment