Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी लोकसभा से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने ठोकी दावेदारी:पोस्टर लगाया, कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कमल के चुनाव चिह्न के साथ अपना पोस्टर जारी किया है। उन्होंने इसे फेसबुक और एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। मंगलवार रात पोस्टर सामने आने के बाद भाजपा में उनकी दावेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से लगातार तीन बार से सांसद हैं। ऐसे में पार्टी के पूर्व सांसद की ओर से इसी सीट से टिकट की दावेदारी पेश करना चर्चा का विषय बना है। उनके समर्थक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए समर्थन जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर बदली डीपी और कवर फोटो मंगलवार रात राजेश मिश्रा ने अपने फेसबुक और एक्स हैंडल की डीपी और कवर फोटो बदल दी। पोस्टर में भाजपा के कमल चुनाव चिह्न के साथ उन्होंने वाराणसी लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। उनकी इस पोस्ट पर समर्थकों ने जमकर कमेंट किए। वहीं, भाजपा के भीतर इसे अनुशासनहीनता के तौर पर देखे जाने की भी चर्चा है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। तीन साल पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल डॉ. राजेश मिश्रा वाराणसी से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। करीब तीन साल पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई थी। भाजपा में शामिल होने के बाद राजेश मिश्रा ने कहा था कि नरेंद्र मोदी का वाराणसी से सांसद होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने बनारस और देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। अब राजेश मिश्रा ने इसी सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। पार्टी नेतृत्व इस पर क्या रुख अपनाता है, इस पर सबकी नजर है। 2004 में वाराणसी से सांसद बने थे राजेश मिश्रा वाराणसी की सियासत में राजेश मिश्रा मृदुभाषी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से छात्र राजनीति के जरिए अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। 80 के दशक में वह BHU छात्रसंघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद 1996 से 2004 तक दो कार्यकाल में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे। 1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें भाजपा के शंकर प्रसाद जायसवाल के खिलाफ वाराणसी से उम्मीदवार बनाया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2004 के चुनाव में उन्होंने वापसी करते हुए जायसवाल को शिकस्त दी और वाराणसी से सांसद चुने गए। राजेश मिश्रा के फेसबुक पेज पर जारी पोस्टर में वह कमल के चुनाव चिह्न के साथ 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। 2009 में मुरली मनोहर जोशी से हारे 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार राजेश मिश्रा पर भरोसा जताया। इस बार भाजपा से डॉ. मुरली मनोहर जोशी और बसपा से मुख्तार अंसारी मैदान में थे। वहीं, भाजपा छोड़ने के बाद अजय राय सपा के टिकट पर चुनाव लड़े। इस चुनाव में राजेश मिश्रा चौथे स्थान पर खिसक गए। जोशी को 2 लाख 3 हजार 122, मुख्तार अंसारी को 1 लाख 85 हजार 911, अजय राय को 1 लाख 23 हजार 874 और राजेश मिश्रा को 66 हजार 386 वोट मिले। 2014 में टिकट कटा, जताई थी नाराजगी 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ अजय राय को उम्मीदवार बनाया। इसके साथ ही राजेश मिश्रा का टिकट कट गया। बताया जाता है कि इस फैसले से वह नाराज थे। 2017 में वाराणसी दक्षिण से विधानसभा चुनाव हारे 2017 के विधानसभा चुनाव में वाराणसी दक्षिण सीट चर्चा में रही। भाजपा ने सात बार के विधायक श्यामदेव राय चौधरी उर्फ दादा का टिकट काटकर नीलकंठ तिवारी को मैदान में उतारा। कांग्रेस ने उनके मुकाबले राजेश मिश्रा को टिकट दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रुककर भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। इस चुनाव में नीलकंठ तिवारी ने राजेश मिश्रा को हरा दिया। 2019 में देवरिया की सलेमपुर सीट से लड़े 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर राजेश मिश्रा को टिकट दिया, लेकिन इस बार उन्हें उनके गृहक्षेत्र देवरिया की सलेमपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया। चुनाव में उन्हें महज 27 हजार 288 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई। विधानसभा चुनाव की चर्चाओं के बीच लोकसभा का पोस्टर राजेश मिश्रा 2004 से 2009 तक वाराणसी के सांसद रहे। हाल के दिनों में उन्हें भदोही या किसी अन्य विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चाएं थीं। इसी बीच 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से दावेदारी का पोस्टर सामने आने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना उनके राजनीतिक सफर का बड़ा बदलाव था। बताया जाता है कि अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह पार्टी से नाराज थे। अब अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद उनकी कांग्रेस में वापसी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2029 में भी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसे लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में राजेश मिश्रा के पोस्टर को कुछ राजनीतिक जानकार सोची-समझी रणनीति के तौर पर देख रहे हैं। भाजपा में आने के बाद नहीं मिली बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के करीब तीन साल बाद भी राजेश मिश्रा को संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है। उनके पुराने सहयोगियों से भी पहले जैसी नजदीकी नहीं रही। राजनीतिक हलकों में उनकी घटती सक्रियता और सीमित भूमिका को लेकर चर्चा होती रही है। प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे के दौरान भी उन्हें कई बार स्वागत करने वालों की कतार में पीछे खड़े देखा गया। -------- ये भी पढ़ें- रामपुर CRPF कैंप हमले के दोषी की हत्या:थाने से निकलते ही कनपटी पर गोली मारी, एक साल पहले आज के ही दिन जेल से छूटा था यूपी के रामपुर में CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ खां (53) की मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर खजुरिया थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर हुई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में भाजपा नेता के घर चोरी, 4 लाइसेंसी असलहे ले गए; अधिवक्ता हत्याकांड का है आरोपी
    Next Article
    योगी बोले- अखिलेश बड़े घर के, रातभर जुआ खेलते होंगे:जब तक सोकर उठते हैं, जॉइनिंग लेटर बंट जाते हैं, इसलिए याद नहीं रहता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment