Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में आम पर्यटक बनकर नाव पर बैठे अधिकारी:लाइफ जैकेट नहीं मिलने पर टोका, नियमों की अनदेखी करने पर 4 नाव सीज

    17 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में गंगा नदी पर दो नावों की टक्कर की घटना के बाद पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए गंगा किनारे स्थित सभी 84 घाटों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। भेलूपुर क्षेत्र के एसीपी गौरव कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया गया। इस दौरान सादे ड्रेस में पुलिस अधिकारी ने बिना किसी अतिरिक्त पुलिस बल के घाटों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। आम पर्यटकों की तरह नावों में बैठकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। बिना लाइफ जैकेट करवा रहे थे नौका विहार जांच के दौरान कई नाविकों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। बड़ी संख्या में पर्यटकों को बिना लाइफ जैकेट के ही गंगा में नौका विहार कराया जा रहा था, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने ऐसे नाविकों को मौके पर ही चिन्हित किया। 4 नावें सीज, एक दर्जन से अधिक चिन्हित अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 4 नावों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वहीं करीब एक दर्जन नावों को गंगा में चिन्हित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि- ACP एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि हालिया नाव टक्कर की घटना के बाद एहतियातन यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की जान के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना लाइफ जैकेट नौका विहार, ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी करने वाले नाविकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नौका संचालन के संबंध में नियम व शर्तेः- 1. बोट पर क्षमता से अधिक सवारी न बैठायें। 2. गंगा जी मे बोट पर सवारियो को बिना लाइफ जैकेट धारण कराये बोट का संचालन न करायें। 3. बोट अनियंत्रित / अत्यधिक तेज गति से न चलायें व अस्सी घाट से नमो घाट की तरफ चलने वाली नावें अपने दाहिने रेता साइड की तरफ से चलायें तथा नमो घाट से अस्सी घाट की तरफ चलने वाली नावें अपने दाहिने घाट की तरफ से ही चलायें। 4. खराब बोट जो अत्यधिक धुँवा दे रही हो उसका संचालन गंगा जी में न करें। 5. चलती बोट पर खड़ा कराकर सवारियो को सेल्फी फोटोग्राफी न करायें। 6. सवारियों से तय किराय से ज्यादा किराया न लें। 7. सवारियों को चढ़ाते व उतारते समय लापरवाही न करें। 8. सवारियों से बदतमिजी/ मार-पीट न करें। 9. नदी मे मादक पदार्थों का सेवन कर बोट का संचालन न करें। 10. बिना रजिस्ट्रेशन के बोट का संचालन गंगा जी में न करें। 11. प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के बाद बोटो का संचालन न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा एसपी ने 6 थाना प्रभारियों का तबादला किया:17 इंस्पेक्टरों के भी हुए ट्रांसफर, पंकज तोमर SP के PRO बने
    Next Article
    FIR दर्ज कराने वाले पीड़ित पर हमला, कार तोड़ी:पुलिस ने तीन आरोपी हिरासत में लिए, एक घायल, मारपीट का वायरल VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment