Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार:जून के दूसरे सप्ताह में काशी पहुंच सकता मानसून, फिलहाल गर्मी से लोग परेशान

    6 hours ago

    1

    0

    बाबा विश्वनाथ की नगरी इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की चपेट में है। तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। ऐसे में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस बीच गुरुवार को मौसम विभाग से राहत भरी खबर भी आई। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। लेकिन मानसून आने में अभी कुछ समय और लगेगा। जून के दूसरे सप्ताह तक मानसून के बनारस पहुंचने के आसार हैं। देखें तस्वीर… वही,बीते बुधवार को सुबह तेज धूप निकली थी। दिन का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 40.5 और रात का सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 7 जून तक बादल रहेंगे, हालांकि तापमान में कमी नहीं आएगी। इससे उमस बढ़ सकती है। बूंदबादी भी संभव है। 9 जून से लू चल सकती है। मानसून जून के दूसरे सप्ताह पहुंचेगी काशी मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश की तरफ एक्टिव हो रहा है जिस कारण 5 जून को पूरे यूपी में बारिश होने की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून भी समय से दो दिन पहले आ सकता है। हालांकि अभी जब मानसून केरल पहुंच जाएगा तब उसके रास्ते और गति का सही समय पता चलेगा। जून का महीना किसानों के लिए खास कृषि विशेषज्ञ राकेश कुमार ने कहा - जून में मिट्टी का तापमान बढ़ा हुआ होता है, जिससे बीजों का अंकुरण तेज होता है। साथ ही मॉनसून की शुरुआत के कारण नमी बढ़ती है, जो कई सब्जियों के विकास के लिए अनुकूल होती है। इस समय की गई खेती किसानों को जुलाई-अगस्त तक ताजा उत्पादन देकर बाजार में बेहतर दाम दिला सकती है। इस सीजन में आप बैंगन और टमाटर की खेती शुरू करके मार्केट में तगड़ा मुनाफा कूट सकते हैं। जून का महीना इन दोनों सब्जियों की नर्सरी तैयार करने या खेतों में रोपाई करने के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। बाबा विश्वनाथ को बेल का शरबत अर्पित किया गया गर्मी के मध्य नजर बाबा विश्वनाथ को प्रतिदिन फलों का रस अर्पित किया जा रहा है आज आरती से पहले बाबा विश्वनाथ को बेल का शरबत अर्पित किया गया इसके अलावा रंग-बिरंगे फूलों से उनको सजाया गया। बाबा का प्रतिदिन अलग स्वरूप में सिंगार किया जाता है इसके अलावा जलधारी भी लगाई जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPTGT अभ्यर्थियों के जूतों की भी मेटल डिटेक्टर से जांच:कानपुर में 22 केंद्रों पर परीक्षा हो रही, अभ्यर्थी बोले- पेपर में गलतियां थीं
    Next Article
    बुलंदशहर से 3 सीओ का गैर जनपद तबादला:मेरठ व संभल से दो नए सीओ बुलंदशहर आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment