Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPTGT अभ्यर्थियों के जूतों की भी मेटल डिटेक्टर से जांच:कानपुर में 22 केंद्रों पर परीक्षा हो रही, अभ्यर्थी बोले- पेपर में गलतियां थीं

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से में आयोजित टीजीटी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को शहर के 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जा रही है। । परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को दो चरणों की सघन जांच और बायोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। पहली पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी ने पेपर में गलती होने की बात कही। परीक्षा देकर निकली ज्योति ने बताया कि उन्होंने होम साइंस का पेपर दिया है। पेपर का स्तर इस बार थोड़ा अलग था। पेपर को थोड़ा कठिन कह सकते हैं। अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि पेपर को किसी सीनियर प्रोफेसर से चेक कराना चाहिए था। पेपर में कई गलतियां थीं। लग रहा किसी नौसिखिया प्रोफेसर ने पेपर बनाया है। 3 तस्वीर देखिए… जूते उतरवाकर और बाल खुलवाकर तलाशी नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर तलाशी ली गई। महिला अभ्यर्थियों के बाल खुलवाकर जांच की गई। जांच पूरी होने और बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। 17 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। दोनों पालियों में मिलाकर करीब 17,700 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। कम दिखे परीक्षार्थी हालांकि सुबह के समय कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। इससे पहले बुधवार को परीक्षा के पहले दिन 50 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। ऐसे में दूसरे दिन भी उपस्थिति को लेकर प्रशासन की नजर बनी हुई है। निरीक्षण कर रहे अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों की ओर से लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ताओं ने विवेचक के ट्रांसफर की मांग की:उन्नाव में अधिवक्ता भवन निर्माण मामले में रिश्वतखोरी का आरोप
    Next Article
    वाराणसी में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार:जून के दूसरे सप्ताह में काशी पहुंच सकता मानसून, फिलहाल गर्मी से लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment