Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल का पुतला:चप्पलों से की पिटाई, बोले- जिन्ना के मुन्ना ने AI समिट में प्रदर्शन करवाकर देश की छवि की धूमिल

    3 hours ago

    1

    0

    AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के प्रकरण के बाद शुक्रवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर पूरे देश में कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इसी क्रम में वाराणसी के सर्किट हाउस पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और उसकी चप्पलों से पिटाई की। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमित पांडेय ने कहा- राहुल गांधी देश की छवि खराब कर रहे हैं। ऐसे में जिन्ना के मुन्ना का आज विरोध किया गया। इसके पहले पुलिस ने पुतला फूंकने से मना किया तो पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत संसदीय कार्यालय में करें कि दी थी। जिसके कुछ देर बाद पुलिस ने अनुमति दी और पुतला फूंका गया। तुच्छ मानसिकता का प्रतीक इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमित पांडेय ने बताया - देश में एक अच्छा कार्य हो रहा है। AI समिट हो रहा। उसमें जिस तरह से नग्नता का प्रदर्शन किया गया। वह गलत था। यदि आप को प्रदर्शन करना है तो उसके लिए जगह तय है वहां जाकर आप प्रदर्शन कीजिए। यह पूरी तरह से तुच्छ मानसिकता का प्रतीक है। ऐसे में आज हम लोगों ने विरोध किया है। जिन्ना का मुन्ना बनना छोड़ दें राहुल कार्यक्रम संयोजक महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रजत जायसवाल ने कहा - जिस तरह AI समिट में राहुल गांधी और उनके कार्यकर्ताओं ने कृत्य किया है उससे देश शर्मसार है। देश में जहां AI समिट में विश्व के सभी मजबूत लोग मौजूद हैं वहां ऐसा कृत्य निंदनीय है। राहुल गांधी से यही कहना है कि वो जिन्ना का मुन्ना बनना छोड़ दें। सैम पित्रोदे का अनुसरण करना बंद कर दें। पहले मना किया फिर फूंका पुतला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पहले एडीएम सिटी और पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद आक्रोशित राजत जायसवाल ने इस बात की शिकायत संसदीय कार्यालय में करने की बात कही और कहा भाजपा की सरकार है सपा की नहीं। इसके कुछ देर बाद ही एडीएम सिटी ने बुलाकर अनुमति दी और राहुल गांधी का पुतला फूंका गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान ने 6 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जोत डाली:बोले– रात भर पहरा दो, फिर भी फसल नहीं बचती, आवारा पशुओं ने खाकर की बर्बाद
    Next Article
    मंदिर के पीछे जंगल में निकले विशाल अजगर:अमेठी के गांव में हड़कंप, वन विभाग की टीम मौके पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment