Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बारात के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या:सिर और चेहरा कूचा, परिजनों ने शव रोड पर रखकर किया हंगामा; 5 घंटे बाद जाम खुला

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में बारात में झगड़े के बाद युवक की हत्या कर दी गई। युवक को बारात से लौटते समय आरोपी युवकों ने पत्थर से सिर और चेहरा कूच दिया। इसके बाद सड़क किनारे शव फेंककर फरार हो गए। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक की पहचान रोहित राजभर (23) पुत्र दीपचंद राजभर के रूप में की। वह मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र का निवासी था। 2 साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से रोहित अपने ननिहाल कस्तमपुरा (सारनाथ) में रह रहा था और वहीं से पढ़ाई कर रहा था। रोहित का एक छोटा भाई किशन है, जबकि बहन शीतल की शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। करीब 5 घंटे बाद प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका। मामला सिंधोरा थाना क्षेत्र का है। देखिए 4 तस्वीरें.. साजिश के तहत रोहित की हत्या की गई मृतक रोहित के भाई किशन राजभर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पत्र में किशन राजभर ने कहा- मेरा भाई जौनपुर में एक रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उन लोगों ने रास्ते में घेरकर मेरे भाई को मार डाला। घटना से पहले रोहित को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। रोहित राजभर से जुड़े अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अब और नहीं सह सकती…' ममता की अंतिम चीख, मां ने बेटे को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे लगाई छलांग
    Next Article
    महोबा में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र जिला टॉपर:यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हुए सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment