Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने से 3 दिन बाद छूटे युवक ने सुसाइड किया:बरेली में पिता बोले- लापता लड़की के बाप ने धमकाया, पुलिस टॉर्चर कर रही थी

    22 hours ago

    1

    0

    बरेली में 20 साल के लड़के ने गुरुवार रात फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि 2 महीने से एक नाबालिग लड़की लापता है। मामले में पुलिस ने लड़के को तीन दिन हिरासत रखा। शाम करीब 7 बजे उसे छोड़ा। घर आने के करीब एक घंटे बाद उसने जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि लड़के को बार-बार थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था। 2 महीने से लगातार उसे टॉर्चर कर रहे थे। लड़की के घरवाले भी धमका रहे थे। इससे तंग आकर लड़के ने सुसाइड कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने लड़की के पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर भुता थाना क्षेत्र का है। अब मामला विस्तार से जानिए… भुता कस्बा निवासी सुरजीत (20) गांव के पास ही एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। सुरजीत पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। कस्बे की एक 13 साल की लड़की दो महीने से घर से लापता है। पिता ने सुरजीत पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। इसी मामले में पूछताछ के लिए पुलिस उसे बार-बार थाने पर बुलाती थी। पिछले तीन दिनों से सुरजीत को पुलिस ने थाने पर ही रखा था। इसे लेकर सुरजीत के परिजन और सुरजीत काफी परेशान थे। अब 2 तस्वीरें देखिए…. शाम 7 बजे घर पहुंचा, 8 बजे फंदे पर लटका पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे सुरजीत को थाने से घर भेज दिया गया था। घर पहुंचकर उसने खाना खाया और फिर ऊपर बने कमरे में चला गया। रात करीब 8 बजे परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पिता गंगाराम ने परिजनों की मदद से सुरजीत को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप पिता गंगाराम ने लड़की के पिता राम अवतार पर बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। गंगाराम के मुताबिक, थाने से घर लौटने के बाद सुरजीत बाजार गया था। रास्ते में राम अवतार ने उसे रोककर अपनी बेटी को बरामद कराने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पिता का आरोप है कि इससे डरे और परेशान सुरजीत ने यह कदम उठाया। मां का आरोप- पुलिस बेटे को पीटती थी सुरजीत की मां सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि भुता थाने का सिपाही रोहित दो महीने से हर तीसरे दिन उनके बेटे को पूछताछ के लिए ले जाता था। इससे सुरजीत मानसिक तनाव में रहता था। मां का यह भी आरोप है कि पुलिस ने थाने में बेटे की पिटाई की थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। मजदूरी के लिए हरियाणा जा रहा था सुरजीत सुरजीत के भाई मनोज ने बताया कि दो महीने पहले उसका भाई मजदूरी करने हरियाणा जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे रास्ते में रोक लिया और थाने ले गई। मनोज ने कहा कि अगर सुरजीत हरियाणा चला गया होता, तो आज जिंदा होता। थाना प्रभारी बोले- आरोपी को तलाश कर रही पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि करीब दो महीने से लापता किशोरी के पिता की बार-बार शिकायत पर सुरजीत को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाता था। सुरजीत को धमकी देने के आरोप में किशोरी के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… आगरा के 4 दोस्तों की जयपुर में मौत:खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, टायर फटने के बाद तेज रफ्तार कार खाई में पलटी आगरा के 4 दोस्तों की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। 2 दोस्त घायल हैं। सभी खाटू-श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (UP 83AU6399) टायर फटने से बेकाबू हो गई। सड़क किनारे 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में TGT के 17,735 पदों पर भर्ती निकली:हिंदी में सबसे 2,791 पोस्ट; 62 साल तक के अभ्यर्थी फॉर्म भर पाएंगे
    Next Article
    वाराणसी में एयर शो का दूसरा दिन, योगी आएंगे:PM के दौरे की तैयारियां देखेंगे; 100 विमान करतब दिखाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment