Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में फर्जी मेट्रीमोनियल फर्म से फ्रॉड:लड़कियां चला रही थीं, रिश्ते लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर रुपए ऐंठे; 10 महिलाएं अरेस्ट

    11 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की कैंट पुलिस ने और साइबर सेल ने सोमवार की शाम बड़े साइबर फ्राॅड गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने फेक मेट्रीमोनियल फर्म बनाकर लोगों को विवाह के नाम पर ठगने वाली 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं वाराणसी की रहने वाली हैं। संचालिका अर्दली बाजार क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर काॅलोनी में एक फ्लैट में यह गोरख धंधा चला रही थी। संचालिका रागिनी देवी अखबारों में विज्ञापन के जरिए लाइफ टाइम सब्सक्रिप्शन के नाम पर लोगों को लूटती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 50 से अधिक लोगों ने इस मामले में पुलिस और साइबर थाने में कंप्लेन की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। पूरा खेल व्हाट्सप्प से चल रहा था। न्यूज पेपर में मैट्रिमोनियल का विज्ञापन, कॉल करने पर लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने बताया- साइबर सेल को प्रतिबिंब पोर्टल और एनसीआरपी पोर्टल पर दो संदिग्ध मोबाइल नंबरों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ताओं ने समाचार पत्र में प्रकाशित वैवाहिक विज्ञापन देखकर दिए गए नंबरों पर संपर्क किया था। फोन करने पर खुद को मैट्रिमोनियल ब्यूरो का प्रतिनिधि बताकर व्हाट्सएप पर युवक-युवती की प्रोफाइल भेजी जाती थी। परिवार का संपर्क उपलब्ध कराने के नाम पर 'लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन' शुल्क जमा कराया जाता था। रिश्ता लगाने के लिए रुपए लिए, काम नहीं किया एसीपी के अनुसार- एक महिला शिकायतकर्ता से चार किश्तों में 7000 रुपये व एक अन्य शिकायतकर्ता से 3500 रुपये सदस्यता शुल्क के नाम पर जमा कराए गए। रकम मिलने के बाद न तो किसी योग्य युवक-युवती का वास्तविक संपर्क उपलब्ध कराया गया और न ही सदस्यता शुल्क वापस किया गया। तकनीकी जांच, सीएएफ, सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर काॅलोनी में मकान संख्या-104 से 'शुभ मैट्रिमोनियल' के नाम से यह फर्जी कारोबार संचालित किया जा रहा था। 27 मोबाइल फोन बरामद सोमवार को साइबर सेल और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्यालय पर छापा मारा। वहां तीन कमरों में 10 महिलाएं मोबाइल और कीपैड फोन के माध्यम से लोगों से बातचीत करती मिलीं। तलाशी के दौरान पुलिस ने 27 मोबाइल फोन, एक एसर टैबलेट, चार बिल वाउचर, दो रजिस्टर, किरायानामा, उद्यम पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज, मैट्रिमोनियल रजिस्ट्रेशन फॉर्म, तीन क्यूआर कोड, एक पेमेंट साउंड बॉक्स, तीन चेकबुक, एक पासबुक और पांच डेबिट कार्ड बरामद किए। शादी कराने का झांसा देकर वसूलते थे रुपए पुलिस की पूछताछ में संचालिका रागिनी देवी ने बताया कि विभिन्न समाचार पत्रों में आकर्षक वैवाहिक विज्ञापन प्रकाशित कराए जाते थे। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले लोगों से सदस्यता शुल्क जमा कराया जाता था। भुगतान के बाद उन्हें वास्तविक वैवाहिक संपर्क उपलब्ध नहीं कराया जाता था। पुलिस के अनुसार साइबर शिकायतों के कारण कुछ खाते फ्रीज होने के बाद गिरोह अन्य बैंक खातों और क्यूआर कोड के माध्यम से भी लोगों से रकम वसूल रहा था। पकड़ी गई सभी महिलाओं के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 3(5), 319(2), 318(4), 336(3) एवं 340(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों व देशभर में हुई समान प्रकार की साइबर ठगी के मामलों की जांच में जुटी है। गैंग लीडर सहित 10 लड़कियां-महिलाएं गिरफ्तार एसीपी अपूर्व पांडेय ने बताया- इस छापेमारी में मौके से मास्टरमाइंड रागिनी देवी निवासी हरहुआ, काजीसराय, वाराणसी के साथ आराध्या शर्मा निवासी हुकुलगंज, वाराणसी, ज्योति सिंह निवासी आवास विकास काॅलोनी पांडेयपुर, वाराणसी, रूबी, निवासी राजाबाजार, नदेसर वाराणसी, सपना यादव मूल निवासी जौनपुर, हाल पता पहाड़िया वाराणसी, महक निवासी पांडेयपुर पंचकोशी, वाराणसी, शमा गिलट बाजार, वाराणसी, विधि श्रीवास्तव, इन्द्रनगर शिवपुर वाराणसी, रायमा परवीन, सदर बाजार, कैंटोनमेंट और अजमत फात्मा, नार्मल स्कूल शिवपूर, वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में अवैध शराब गिरोह का भंडाफोड़:महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 36 लीटर शराब बरामद
    Next Article
    सीतापुर में शारदा-घाघरा नदियों का फिर बढ़ा जलस्तर:बैराजों से छोड़े गए 3.8 लाख क्यूसेक पानी से फसलें जलमग्न, बाढ़ का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment