Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में होमगार्ड परीक्षा का आज अंतिम दिन, सुरक्षा सख्त:दूसरे दिन 8,828 ने छोड़ी परीक्षा, छात्र बोले - UPSI से टफ आया पेपर

    3 hours ago

    1

    0

    होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा-2025 का आज अंतिम दिन है। वाराणसी के 48 सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। वाराणसी में परीक्षा के अंतिम दिन 40 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा के लिए एनरोल हैं। वहीं परीक्षा के दूसरे दिन 8,828 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में पंजीकृत 40,224 परीक्षार्थियों में से सिर्फ 31396 ने परीक्षा दी। दूसरे दिन 8,828 ने छोड़ी परीक्षा वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025; 48 केंद्रों पर कराई जा रही है। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को भी दी पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें कुल 40,224 परीक्षार्थी इनरोल थे। इसमें से प्रथम पाली में 15,773 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 4,539 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली 3 बजे से 5 बजे तक चली। जिसमें इनरोल 15,823 ने परीक्षा दी और 4,289 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी दिन कुल 8,828 ने परीक्षा छोड़ दी। जांच के बाद ही मिल रहा प्रवेश वाराणसी में दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद परीक्षा संगतारों में प्रवेश मिला। पहले आईडी और प्रवेश पात्र की चेकिंग हुई। उसके बाद मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। अंत में बायोमैट्रिक से सारे दस्तावेज का मिलान कराया गया। जिसके बाद ही परीक्षा रूम में इंट्री मिली। UPSI से टफ रहा पेपर गाजीपुर के सरहने वाले शुवम ठाकुर ने पेपर देने के बाद कहा - जिसने पढ़ा है उसके लिए टफ नहीं है। लेकिन जिसने पढ़ा नहीं है उसके लिए कठिन है। देखा जाए तो यह परीक्षा UPSI से टफ है। क्योंकि इसमें जीएस और जीके के कई सारे टफ सवाल पूछे गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस पासिंग आउट परेड में दिखीं संघर्ष की कहानियां:कठिन हालातों को मात देकर युवाओं ने हासिल की वर्दी
    Next Article
    सोनभद्र में बारात से लौटे युवक की संदिग्ध मौत:गर्दन पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment