Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में मारपीट का CCTV फुटेज वायरल, FIR:तीन नामजद पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, साजिशन हमले का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के भेलूपुर थानाक्षेत्र के बिरदोपुर गिरिनगर कालोनी में रहने वाली लकी चंदानी ने अपनी सोसाइटी में रहने वाले तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा मारपीट से संबंधित है। जिसका 6 मिनट से अधिक का सीसीटवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लकी चंदानी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि पीड़ित बलराम दास अपने घर की सीढ़ियां चढ़ रहे थे कि उसे दुसरे फ्लोर पर रहने वाले लोगों ने खींचकर अपने कमरे में कर लिया और जमकर पिटाई की। जबकि पीड़ित हार्ट पेशेंट हैं और उनकी मौत हो सकती है। फिलहाल घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बालकराम दास हिन्दू धर्म गुरु माता गीताम्बा के शिष्य भी हैं। कुछ प्रॉपर्टी का विवाद भी बलराम का चल रहा है। अचानक हुआ हमला, संभलने का नहीं मिला मौका पुलिस को तहरीर दते हुए लकी चंदानी ने बताया - 9 मार्च की रात 8 बजे रोज की तरह पीड़ित बलराम दास सीढ़ियों से होकर अपने घर में जा रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियों के पास स्थित फ्लोर पर रहने वाले लवीश चंदानी, काजल चंदानी और संजय चंदानी ने उन्हें सीढ़ियों से मारते हुए खींच लिया और अपने फ्लोर में ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कमरे में ले जाकर किया प्राणघातक हमला लकी चंदानी ने बताया - इसके बाद सभी उन्हें अपने कमरे में ले गए और जमकर उनकी पिटाई की। इस दौरान लविश और काजल ने उनका मुंह तकिये से दबाकर उनके सीने पर कई वार किए जबकि सबको पता है कि वो हार्ट पेशेंट हैं। उन्हें जमीन में लेटाकर लात घूसों से मारा गया। किसी तरह दरवाजा खोलकर वो वहां से भाग सके। यह उनके पर प्राणघातक हमला था क्योंकि सभी जानते हैं वो हार्ट पेशेंट हैं। इसकी तहरीर थाने में दी गई है। नामजद दर्ज हुई FIR इस संबंध में थाना प्रभारी भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया - महिला की तहरीर पर लवीश चंदानी, काजल चंदानी और संजय चंदानी पर बीएनएस की धरा 191 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई:दो डंपर सीज, 1.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया
    Next Article
    उन्नाव में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत:रघु खेड़ा गांव में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment