Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई:दो डंपर सीज, 1.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

    10 hours ago

    1

    0

    औरैया में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात सख्त कार्रवाई की। औरैया-फफूँद मार्ग पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो डंपर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए गए, जिन्हें सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में फफूँद कस्बे के पास की गई। अभियान के तहत कुल आठ डंपरों की जांच की गई। दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर दो डंपरों को तत्काल सीज कर थाना फफूँद पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। इन वाहनों पर कुल 1,10,870 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता है। इसी कारण ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान फफूँद थानाध्यक्ष अजय कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और प्रशासनिक टीम को सहयोग प्रदान किया। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई देर रात तक जारी रही। उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा ने सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि जनपद में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने दोहराया कि प्रदेश सरकार को राजस्व क्षति पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में डबल डेकर बस पलटी:पलिया से मुंबई जा रही बस के 15 ज्यादा यात्री घायल
    Next Article
    वाराणसी में मारपीट का CCTV फुटेज वायरल, FIR:तीन नामजद पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, साजिशन हमले का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment