Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में शुद्ध पेयजल को तरस रहे 200-परिवार:सरसौली वार्ड में गंदे पानी की सप्लाई, लोग बोले - शोषण के लिए बना है नगर निगम

    1 hour ago

    1

    0

    ‘पार्षद कोई काम नहीं सुनती। बस मनमानी कर रही है। ना ही इस इलाके में आती है। उन्हें बस अपने आवास का इलाका मीरापुर बसहिं दिखाई देता है।टैगोर टाउन स्मार्ट सिटी पार्क में ट्यूबवेल 4 महीने से खराब है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं। जबकि इसी कालोनी में सपा सासंद भी रहते हैं। 200 परिवार बूंद-बूंद शुद्ध पेयजल को तरस रहा। नगर निगम क्या लोगों के शोषण के लिए बना है।' ये कहना है वाराणसी के टैगोर टाउन के रहने वाले अधिवक्ता जंग बहादुर का; उन्होंने बताया- चार महीने से ट्यूबवेल खराब है। उसे सही नहीं किया गया। एक वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है निगम द्वारा गंदे पानी की। क्या निगम हमारे शोषण के लिए बना है। वार्ड नंबर 16 सरसौली के टैगोर टाउन इलाके में पानी की काफी समस्या है। यहां लगा ट्यूबवेल खराब है। जिसकी वजह से जेपी मेहता में बनी पानी टंकी से सप्लाई आ रही। जो बिलकुल गंदा पानी आ रहा। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि इसी कालोनी में सपा के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह का आवास भी है। ऐसे में दैनिक भास्कर ने सरसौली वार्ड के टैगोर टाऊन इलाके में व्याप्त शुद्ध पेयजल की समस्या पर लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को जाना। पढ़िए रिपोर्ट … जानिए क्या बोले सरसौली वार्ड के टैगोर टाउन, भोजूबीर, विष्णु नगर कालोनी के लोग पानी चार महीने से खरीद के पी रहे सरसौली वार्ड के रहने वाले विजय बहादुर ने बताया - पिछले 4 महीने से हम लोगों के घरों में जो जलकल का पानी आता था वो आ नहीं रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जो प्रधानमंत्री हर घर जल योजना के तहत जेपी मेहता इंटर कालेज में बनी टंकी से जो पानी आता है वो अशुद्ध पानी है। उसमें काई लगी रहती है। उससे केवल नित्यक्रिया और कपड़ा धोने के काम में ही ले पा रहे हैं। पिछले चार महीने से हम लोग पानी खरीद कर पी रहे है। 200 परिवार शुद्ध पेयजल को तरसा विजय बहादुर ने बताया - टैगोर टाउन के पार्क में एक बड़ा ट्यूबवेल लगा है। जो पिछले चार महीने से खराब है। हम लोगों को आश्वासन दिया गया था की उसे रिबोर किया जाएगा। लेकिन उसे आज तक रिबोर नहीं किया गया। हम लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। हम लोगों को रोज पानी खरीदना पड़ रहा है। 200 घरों में यह समस्या पिछले चार महीने से बनी हुई है। नगर निगम ने गंदे पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अधिवक्ता जंग बहादुर ने बताया - वाराणसी नगर निगम को टैक्स समय पर चाहिए। वह चार महीने से पानी नहीं दे रहे तो क्या निगम टैक्स माफ कर पायेगा। टैगोर टाउन में हमारा ट्यूबवेल लगा है। लेकिन चार महीने खराब है। नगर निगम ने गंदे पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की है। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसका पानी सर्किट हाउस में नहीं सप्लाई नहीं कर रहे। क्या नगर निगम लोगों के शोषण के लिए बना है। पार्षद कभी पूछने तक नहीं आयीं निर्मला देवी ने बताया - चार महीना हो गया पानी साफ नहीं आया। गंदा आ रहा है। जो शुद्ध पेयजल की सप्लाई है वो बंद है। बच्चे बीमार हो रहे हैं। ऐसे में हमें पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। यहं कोई देखने नहीं आ रहा है। आज तक पार्षद नहीं आयी। कोई पूछने तक नहीं आया की लोग कैसे जिंदगी बिता रहे हैं। नगर निगम के एक्सईएन फोन नहीं उठाते रविकुमार ने बताया - पानी बहुत गंदा आ रहा है। ट्यूबवेल है जो टैगोर टाउन में है। वह खराब है। जो पानी आ रहा है। वह काई लगा हुआ है। जिससे बीमारियों का डर है। सांसद सपा के सासंद वीरेंद्र सिंह उसी कालोनी में रहते हैं। वो चाहते तो अब तक काम करवा चुके होते। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिससे साफ़ पानी की किल्लत है। नगर निगम में कई एप्लिकेशन दी। फोन किया पर किसी भी समय फोन नहीं उठा। इस सरकार में कोई काम नहीं हो रहा राजेश कुमार श्रीवास्तव विष्णुपुरी कालोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया - टैगोर टाउन में ट्यूबवेल खराब हो गया। जिससे हमें साफ पानी की सप्लाई हो रही थी। अब जेपी मेहता कालेज में बनी पानी की टंकी से पानी सप्लाई किया जा रहा है। वो ऐसा पानी है जिसे लगता है की सीवर का पानी आ रही है। समस्या इतनी है की लोग बीमार हैं और अस्पताल में एडमिट रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही इस सरकार में। गंदा पानी पीने को मजबूर धीरज सोनकर ने बताया - विष्णुनगर कालोनी में पानी की बहुत समस्या है। जो पानी आता है। वो पीने लायक नहीं है। इस सरकार में कोई काम नहीं हो रहा। पार्षद भी नहीं सुन रहीं। जो परेशान है उसे परेशान किया जा रहा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब सुविधा नहीं तो हर चीज बेकार शीला देवी ने बताया - पानी गंदा आता है। इसके अलावा टाइम से पानी नहीं आ रहा है। हमको टैक्स जमा करने के भी सुविधा नहीं मिल रही इससे यह पता चलता है कि समस्या कितनी ज्यादा है। बच्चे बीमार हैं। गंदे पानी से समस्या इतनी है की बच्चे बीमार हैं। बुखार और खांसी की समस्या लगातार बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर बस स्टैंड पर उमड़ी भारी भीड़:फ्री बस सेवा पर महिलाएं बोलीं- CM योगी ने बहुत अच्छी सुविधा दी
    Next Article
    लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:अस्पतालों में बेड रिजर्व, एक्सपर्ट्स बोले- जुकाम होने पर आइसोलेट हो जाएं, जानिए बचने के तरीके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment