Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में दो जमीन कारोबारियों की संदिग्ध हालात में मौत:हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज की बाउंड्री के पास मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में जमीन के कारोबार से जुड़े दो युवक संदिग्ध अवस्था में मृत मिले। दोनों के शव हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के पीछे बनियापुर स्थित बाउंड्री के पास पड़े मिले। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंके गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। सुबह कॉलेज का स्टाफ परिसर पहुंचा तो बाउंड्री के पास दो शव पड़े दिखाई दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके को घेराबंदी कर अपने कब्जे में लिया और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। घटनास्थल से संदिग्ध जहरीला पदार्थ भी मिलने की बात सामने आई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जमीन का कारोबार करते थे दोनों युवक प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान हुकुलगंज की नई बस्ती निवासी अभिजीत गांगुली और चोलापुर के कोहासी निवासी निहाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों जमीन के कारोबार से जुड़े थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों किसी रिश्तेदार की जमीन देखने गए थे। इसके बाद उनके साथ क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। शवों से आ रही थी दुर्गंध पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों शव पुराने प्रतीत हो रहे हैं और उनसे काफी दुर्गंध आ रही थी। इससे आशंका है कि मौत एक-दो दिन पहले हुई हो सकती है। हालांकि मौत का सही समय और कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। डीसीपी-एसीपी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना, एसओ चोलापुर और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन के निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों युवक आखिरी बार किसके संपर्क में थे और घटनास्थल तक कैसे पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मैं ठाकुर हूं' कहने वाली बैंककर्मी ने मौलाना को दौड़ाया:दावा- बैडटच कर रहा था; VIDEO बनाकर दर्द बयां किया
    Next Article
    KGMU- पथरी मरीजों को कागजों पर दी कैंसर की दवा:एक मरीज को डाले 5 स्टेंट, यूरोलॉजी के बाद अब 7 विभागों में कराया जाएगा ऑडिट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment