Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में देवर ने भाभी की हत्या की:साली से शादी करना चाहता था; कुल्डाड़ी से पैर काटकर अलग किया

    8 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में शनिवार सुबह एक युवक ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर ताबड़तोड़ कई वार किए, इस दौरान वह जान की भीख मांगती रही। महिला के सिर, गर्दन, पैर पर वार किया। जिससे उसका एक पैर भी कटकर अलग हो गया। खून से लथपथ हालत में काफी देर तक तड़पने के बाद महिला मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, किसी बात को लेकर युवक का अपने भाभी से विवाद हो गया था। इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही रेलकर्मी पति घर पहुंचा और पत्नी की लाश से लिपटकर रोने लगा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… मामूली विवाद में महिला पर किया हमला महिला की पहचान पूनम पटेल (28) के रूप में हुई है। उनके पति सुजीत कुमार (32) वाराणसी के रेलवे कार्यालय में ग्रुप-डी में तैनात हैं। सुजीत कुमार अपने परिवार के साथ लच्छापुर गांव में रहते हैं।यहां पत्नी पूनम पटेल, भाई अजीत पटेल (28) और माता-पिता भी साथ रहते थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अजीत पटेल का अपनी भाभी से विवाद हो गया, जिसके बाद वह उन्हें गालियां देने लगा। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर अजीत ने कुल्हाड़ी से पूनम पटेल पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से पैर काटकर अलग किया आरोपी ने महिला के पैर पर इतनी जोर से वार किया कि पैर कटकर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल पूनम रोते हुए अपनी जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी ने सिर और गर्दन पर भी कई वार किए, जिससे वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ी और काफी देर तक खून बहने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा। इसके बाद उसने अपने पिता पर भी ईंट से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर आरोपी को काबू में किया और पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही महिला का पति रेलकर्मी घर पहुंचा। जैसे ही उसने अपनी पत्नी को मृत देखा तो शव से लिपटकर रोने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। राजातालाब एसीपी अजय श्रीवास्तव ने बताया- आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ---------- ये खबर भी पढ़ें… मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले-गौरक्षा की बात करने पर मारने की धमकी मिली:सरकारें खुद धर्माचार्य होना चाहती हैं; योगी पर कहा- वे मांस विक्रेता बन रहें
    Next Article
    योगी बोले-ऐसी मिठाई बनाइए कि विधायकों की लार टपकने लगे:सपा ने महाराणा प्रताप के वशंजों पर अत्याचार किए; लखीमपुर में 4356 थारू परिवारों को जमीन दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment