Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी पहुंची अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज:मां की अस्थियों का किया विसर्जन,बोली-हमें सनातन धर्म बहुत पसंद

    1 hour ago

    1

    0

    धार्मिक नगरी वाराणसी में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज गुपचुप तरीके से पहुंचीं। उन्होंने यहां पवित्र गंगा नदी में अपनी मां की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया। यहां वह ताज होटल में रूकी और वहां से सीधे जैकलिन सीधे गंगा घाट की ओर रवाना हो गईं। वहां से वह नाव पर बैठकर गंगा के बीच पहुंचीं और काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया। इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान को वाराणसी के आचार्य विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। उनके साथ काशी के अरूण भी मौजूद रहे। आम श्रद्धालु की तरह पहुंचीं जैकलिन जैकलिन फर्नांडीज ने इस यात्रा को पूरी तरह निजी रखा। उन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था ताकि उनकी पहचान न हो सके और वह आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा-अर्चना कर सकें। घाट पर मौजूद लोगों को भी शुरुआत में इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बॉलीवुड अभिनेत्री मौजूद हैं। सनातन धर्म के प्रति जताई आस्था अस्थि विसर्जन के बाद जैकलिन ने संक्षेप में कहा कि उन्हें सनातन धर्म और भारतीय परंपराओं के प्रति गहरी श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि “हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है, इसलिए हम अपनी मां की अस्थियों को लेकर काशी आए।” उन्होंने बताया कि काशी में गंगा के पवित्र जल में अस्थि विसर्जन करना उनकी मां के प्रति श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक निर्णय था। पूजन के बाद तुरंत लौटीं पूजा और अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जैकलिन ज्यादा देर वाराणसी में नहीं रुकीं। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के तुरंत बाद वह वापस लौट गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में 19 मार्च से शुरू होंगे बसंत नवरात्र:गुरुवार को होगी घटस्थापना, इस बार डोली में सवार होकर आएंगी माता दुर्गा
    Next Article
    बस्ती में टोल नियमों पर ट्रक एसोसिएशन का विरोध:35 किमी में दो टोल, स्थानीय वाहनों को 50% छूट की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment